{"_id":"663cdf954be59e66990ce919","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-aur-chandi-ka-bhav-gold-and-silver-price-news-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: सोना 50 रुपये कमजोर पड़ा, चांदी 1500 रुपये टूटी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: सोना 50 रुपये कमजोर पड़ा, चांदी 1500 रुपये टूटी
Thu, 09 May 2024 08:07 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 09 May 2024 08:07 PM IST
सार
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में सोने का भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 72,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। चांदी भी 1,500 रुपए टूटकर 83,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी का भाव
- फोटो : PTI
विस्तार
वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, दिल्ली में सोने का भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 72,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले सत्र में सोना 72,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
इस दौरान, चांदी भी 1,500 रुपए टूटकर 83,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। इससे पिछले बंद भाव में यह 84,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली के बाजारों में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 50 रुपये की गिरावट के साथ 72,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार चल रहा है।"
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोना हाजिर भाव 2 डॉलर की गिरावट के साथ 2,308 डॉलर प्रति औंस रह गया। गांधी ने कहा कि अमेरिकी मुद्रास्फीति और फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति ब्याज दर के रुख के बारे में नए संकेतों की तलाश के बीच सोने में 2,300 डॉलर प्रति औंस से ऊपर के दायरे में उतार-चढ़ाव दिखा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, हालांकि चांदी का भाव मामूली तेजी के साथ 27.50 डॉलर प्रति औंस हो गया। यह पिछले कारोबारी सत्र में 27.15 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।
विज्ञापन