फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price Today: सोना 50 रुपये गिरा, चांदी 100 रुपये मजबूत हुई

Fri, 15 Mar 2024 07:54 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 15 Mar 2024 07:54 PM IST
सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 66,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। चांदी 100 रुपए चढ़कर 77,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 66,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 66,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

 
हालांकि, चांदी 100 रुपए चढ़कर 77,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे कारोबारी सत्र में चांदी 77,000 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली के बाजारों में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 50 रुपये की गिरावट के साथ 66,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है।"   
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव तीन डॉलर की गिरावट के साथ 2,166 डॉलर प्रति औंस रह गया। मुद्रास्फीति के आंकड़ों के बाद शुक्रवार को सोने की कीमतों में थोड़ी गिरावट आई, जिसने अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से शुरुआती मौद्रिक नीति ब्याज दर में कटौती की उम्मीदें कम हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी ने कहा, "अमेरिकी उत्पादक मूल्य सूचकांक के आंकड़ों के जारी होने के बाद ट्रेजरी यील्ड और डॉलर इंडेक्स में तेजी आई, जिससे कीमती धातु की कीमत पर भी असर पड़ा।" हालांकि, चांदी तेजी के साथ 25.05 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार करती दिखी। पिछले दिन यह 24.92 डॉलर प्रति औंस के भाव पर बंद हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed