फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold became cheaper by 810 rupees silver fell by 1548 rupees today Price In India Inr

Gold Silver Price Today: सोना 810 रुपये सस्ता हुआ, चांदी का भाव 1548 रुपये टूटा

Tue, 23 Nov 2021 04:42 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 23 Nov 2021 04:42 PM IST
सार

Gold Silver Price DownToday: राष्ट्रीय राजधानी में सोना मंगलवार को 810 रुपये की गिरावट के साथ 46,896 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, पिछले कारोबारी दिन में यह कीमती धातु 47,706 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

विज्ञापन
Gold became cheaper by 810 rupees silver fell by 1548 rupees today Price In India Inr
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

सोने-चांदी के जेवर खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। राष्ट्रीय राजधानी में सोना मंगलवार को 810 रुपये की गिरावट के साथ 46,896 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातु की कीमतों में रात भर की गिरावट को दर्शाता है। पिछले कारोबारी दिन में यह कीमती धातु 47,706 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

विज्ञापन


चांदी 62 हजार के स्तर पर पहुंची
सोने के भाव गिरने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी आज गिरावट देखने को मिली। चांदी पिछले कारोबारी दिन के भाव 64,268 रुपये प्रति किलोग्राम से 1,548 रुपये टूटकर 62,720 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाल
एचडीएफसी सिक्योरिटीज, सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज), तपन पटेल के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट सोने के लिए हाजिर सोने की कीमतों में 810 रुपये की गिरावट आई है, जो रुपये में गिरावट के बावजूद कोमेक्स पर सोने की कीमतों में रात भर की गिरावट को दर्शाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों सपाट भाव से क्रमश: 1,806 डॉलर प्रति औंस और 24.05 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed