{"_id":"61c5732e986cc3753a14b88b","slug":"gold-and-silver-price-increased-today-know-here-what-is-the-price-in-your-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमत में इजाफा, यहां जानें आपके शहर में क्या है भाव","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमत में इजाफा, यहां जानें आपके शहर में क्या है भाव
Fri, 24 Dec 2021 12:44 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:44 PM IST
सार
Gold Silver latest Rate Today : आज एमसीएक्स पर सोने की कीमत में 0.10 फीसदी की तेजी आई। इस बढ़त के बाद सोने का दाम उछलकर 48,200 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसके साथ ही आज चांदी की चमक भी तेज हुई है। चांदी की कीमत में मामूली 0.03 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सोना
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने का भाव शुक्रवार को बढ़ गया। आज पर सोने की कीमत में 0.10 फीसदी की तेजी आई। इस बढ़त के बाद सोने का दाम उछलकर 48,200 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसके साथ ही आज चांदी की चमक भी तेज हुई है। चांदी की कीमत में मामूली 0.03 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके बाद चांदी का ताजा भाव बढ़कर होकर 62,328 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।
विज्ञापन
इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
बता दें कि उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण पूरे देश में सोने की कीमत अलग-अलग होती है। आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
विज्ञापन
यहां जाने अपने शहर में कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।
विज्ञापन