फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   FPIs invest Rs 5177 crore rupees net buyers in February so far

फरवरी में विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजारों में किया 5,177 करोड़ रुपये का निवेश

Sun, 09 Feb 2020 12:45 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 09 Feb 2020 12:45 PM IST
विज्ञापन
FPIs invest Rs 5177 crore rupees net buyers in February so far
प्रतीकात्मक तस्वीर

डिपॉजिटरी के ताजा आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में अब तक भारतीय पूंजी बाजार में शुद्ध रूप से 5,177 करोड़ रुपये का निवेश किया है। यह लगातार छठी बार है जब विदेशी निवेशकों ने खरीदारी का सिलसिला जारी रखा है। 

विज्ञापन

इस तरह किया 5,177.44 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेशक 

आंकड़ों के अनुसार, तीन फरवरी से सात फरवरी के बीच विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने ऋणपत्रों में 6,350 करोड़ रुपये लगाए है। वहीं इस दौरान शेयरों से उन्होंने 1,172.56 करोड़ रुपये की निकासी की। इस तरह आलोच्य अवधि के दौरान वे 5,177.44 करोड़ रुपये के शुद्ध निवेशक रहे। 

विज्ञापन

इसलिए भारतीय शेयर बाजारों में पैसा लगा रहे हैं निवेशक

इस संदर्भ में मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट एडवाइजर इंडिया के वरिष्ठ विश्लेषण प्रबंधक हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करने और रुख को उदार बनाए रखने के कारण विदेशी निवेशकों ने निवेश किया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि चीन में कोरोना वायरस के फैले संक्रमण का अर्थव्यवस्था पर असर पड़ सकता है। इसलिए एफपीआई भारत जैसे उभरते बाजारों में पैसा लगाने में सतर्कता बरत रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले समय में आकर्षित हो सकता है विदेशी निवेश

वहीं बजाज कैपिटल के शोध एवं सलाहकार प्रमुख आलोक अग्रवाल ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट 2020 में विदेशी निवेश आकर्षित करने को लेकर कई उपाय किए गए हैं, जिसकी वजह से आने वाले समय में भी भारत में एफपीआई का आकर्षण बना रह सकता है।

2019 में एफपीआई ने डाले थे 73,276.63 करोड़ रुपये 

साल 2019 में एफपीआई ने घरेलू बाजारों (शेयर और ऋण दोनों) में शुद्ध रूप से 73,276.63 करोड़ रुपये डाले थे। बता दें कि जनवरी, जुलाई और अगस्त को छोड़कर एफपीआई साल 2019 के शेष महीनों में शुद्ध लिवाल रहे हैं। 

क्या है एफपीआई ?

बता दें कि जब एक अंतरराष्ट्रीय निवेशक, किसी अन्य देश के उद्यम की निष्क्रिय होल्डिंग में निवेश करता है, यानी वित्तीय परिसंपत्ति में निवेश करता है, तो इसे एफपीआई के रूप में जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed