फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market Sensex Nifty Opening Today Latest News: sensex nifty in green mark sectorial indices high

Sensex Nifty Today: कोरोना वैक्सीन की खबर से रिकॉर्ड स्तर पर सेंसेक्स, निफ्टी में भी जोरदार उछाल

Tue, 17 Nov 2020 09:28 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 17 Nov 2020 09:28 AM IST
विज्ञापन
Share Market Sensex Nifty Opening Today Latest News: sensex nifty in green mark sectorial indices high
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। कोरोना की एक और वैक्सीन के सफल ट्रायल की खबर से दुनियाभर के बाजारों में शानदार तेजी देखने को मिली है। आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 44,161.16 और निफ्टी 12,934.05 के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया था। दोनों इंडेक्स का यह सर्वोच्च स्तर है। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 319.77 अंक (0.73 फीसदी) ऊपर 43957.75 के स्तर पर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत 82.20 अंकों की बढ़त (0.64 फीसदी) के साथ 12862.50 पर हुई थी। 

विज्ञापन


मालूम हो कि अमेरिकी दवा कंपनी मॉडर्ना इंक ने कहा है कि उसकी प्रयोगात्मक वैक्सीन कोविड-19 की रोकथाम में 94.5 फीसदी प्रभावी पाई गई है, जिससे बाजार में तेजी बरकरार है। 16 नवंबर 2020 को दिवाली बलिप्रतिपदा के उपलक्ष्य पर घरेलू शेयर बाजार बंद था। 
विज्ञापन


सूचकांक ने वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। हालांकि विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। अवकाश से प्रभावित सप्ताह में घरेलू स्तर पर किसी बड़े कारक की अनुपस्थिति में इस सप्ताह घरेलू शेयर बाजारों के वैश्विक संकेतों से संचालित होने का अनुमान है। विश्लेषकों ने यह अनुमान व्यक्त किया है। बीते सप्ताह शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण कुल मिला कर 1,90,571.55 करोड़ रुपये बढ़ गया। इससे निवेशकों की सकारात्मक भावना का पता चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि पिछले सप्ताह बीएसई का सेंसेक्स 1,744.92 अंक यानी 4.16 फीसदी और एनएसई का निफ्टी 516.70 अंक यानी 4.20 फीसदी बढ़ा। 

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, रिलायंस, इंडसइंड बैंक और टेक महिंद्रा की शुरुआत तेजी पर हुई। वहीं इचर मोटर्स, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व एसबीआई और हिंडाल्को के शेयर लाल निशान पर खुले।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें फाइनेंस सर्विसेज, बैंक, रियल्टी, ऑटो, फार्मा, एफएमसीजी, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, आईटी, मेटल और मीडिया शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.01 बजे सेंसेक्स 28.01 अंक यानी 0.06 फीसदी की बढ़त के बाद 43665.99 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 125.60 अंक यानी 0.98 फीसदी ऊपर 12905.90 के स्तर पर था।


पिछले कारोबारी दिन उच्च स्तर पर पहुंचे सेंसेक्स-निफ्टी 
हिंदू संवत वर्ष 2077 की शुरुआत के विशेष मुहूर्त व्यापार सत्र में शनिवार को दोनों सूचकांक सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए। दिवाली के शुभ अवसर पर सेंसेक्स 194.98 अंक (0.45 फीसदी) ऊपर 43637.98 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी की शुरुआत 50.60 अंकों की बढ़त (0.40 फीसदी) के साथ 12770.60 पर बंद हुआ था। इस दौरान निवेशकों को करीब 1.24 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। ट्रेडिंग की शुरुआत में सेंसेक्स 336.14 अंक (0.77 फीसदी) ऊपर 43779.14 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी की शुरुआत 102.10 अंकों की बढ़त (0.80 फीसदी) के साथ 12822.05 पर हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed