फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   black tuesday in share market as investor 5 lakh crore duped

शेयर बाजार में अमंगल, चंद सेकंड में निवेशकों के डूबे 5 लाख करोड़, टाटा मोटर्स को सर्वाधिक नुकसान

Tue, 06 Feb 2018 10:58 AM IST
अनंत पालीवाल, अमर उजाला, नई दिल्ली
अनंत पालीवाल, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Feb 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
black tuesday in share market as investor 5 lakh crore duped

शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते निवेशकों के चंद सेकंडों में 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक की रकम डूब गई। सेंसेक्स के 1250 अंक नीचे खुलने के साथ ही ज्यादातर हैवीवेट शेयरों में  गिरावट के साथ खुले। सबसे ज्यादा नुकसान टाटा मोटर्स को उठाना पड़ा, जिसका शेयर 6.45 फीसदी गिर गया। सेंसेक्स में ट्रेड करने वाले सभी शेयर लाल निशान पर हैं।

विज्ञापन


ये हैवीवेट शेयर भी हुए धड़ाम
टाटा मोटर्स के अलावा जिन हैवीवेट शेयरों में गिरावट देखी गई उनमें एक्सिस बैंक, यस बैंक, अडानी पोर्ट और टाटा स्टील शामिल हैं। इन कंपनियों के शेयरों में 3.23 फीसदी से लेकर के 4.27 फीसदी तक लुढ़क गए। 

विज्ञापन

black tuesday in share market as investor 5 lakh crore duped
sensex

Advisorymandi के सीईओ कौशलेंद्र सिंह सेंगर ने amarujala.com को बताया कि इस साल की शुरुआत से लेकर के अब तक निवेशकों के करीब 35 लाख करोड़ मार्केट में डूब गए हैं। वहीं 2018 में मार्केट 2800 प्वाइंट्स से ज्यादा गिर गया है। बजट के बाद पिछले दो सालों में मार्केट कभी भी 10 फीसदी से ज्यादा नहीं टूटा है, लेकिन इस बार मार्केट ने टूटने में रिकॉर्ड कायम कर दिया है।  

आईटी शेयर भी टूटे
कौशलेंद्र ने कहा कि अभी तक की गिरावट से आईटी शेयर अछूते थे, लेकिन आज यह भी लाल निशान पर कारोबार करते हुए देखे जा रहे हैं। मार्च के आखिर तक मार्केट शेयर बाजार 30000 के बेंचमार्क से नीचे जा सकता है।

इसलिए निवेशकों को सलाह है कि 31 मार्च तक कोई भी नया शेयर या फिर म्युचुअल फंड न खरीदें। जिन लोगों ने निवेश कर रखा है, वो फिलहाल वेट एंड वॉच मोड पर रहे। अगर किसी को निवेश करना है तो वो गोल्ड में इन्वेस्ट कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका प्राइस मार्च तक 32 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम का आंकड़ा पार कर सकता हैं। 

अढिया बोले- बजट नहीं ग्लोबल मार्केट्स से गिर रहा है सेंसेक्स

black tuesday in share market as investor 5 lakh crore duped

वित्त सचिव हसमुख अढिया ने एक बार फिर से मंगलवार को दोहराया कि शेयर बाजार में जो गिरावट दिख रही है उसका कारण बजट नहीं हैं बल्कि ग्लोबल मार्केट्स हैं। बजट वाले दिन भी मार्केट इतना नहीं गिरा था, जब हमने शेयर मार्केट पर लांग टर्म कैपिटल गेन टैक्स लगाने की घोषणा की थी। 
 




अगर ग्लोबल मार्केट्स में हालत खराब नहीं होते तो फिर भारतीय शेयर बाजार में इतनी बड़ी गिरावट देखने को नहीं मिलती। 2 और 5 फरवरी को जो हुआ उसके लिए ग्लोबल मार्केट्स जिम्मेदार हैं। अगर बजट का इफेक्ट होता तो फिर सेंसेक्स और निफ्टी 1 फरवरी को ही नीचे चले जाते। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed