{"_id":"61b329813dd7393a4c7e249e","slug":"after-the-rise-of-three-consecutive-days-stock-market-crashed-sensex-nifty-closed-on-the-red-mark-bse-nse","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market Closed: शेयर बाजार में तीन दिन की तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर बंद","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market Closed: शेयर बाजार में तीन दिन की तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर बंद
Fri, 10 Dec 2021 03:48 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Fri, 10 Dec 2021 03:48 PM IST
सार
Stock Market Closed On Red Mark: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला और कारोबार के अंत तक इस गिरावट से उबर नहीं सका। बीएसई का सेंसेक्स जहां 20.46 अंक या 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 58,786.67 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : iStock
विस्तार
शेयर बाजार में जारी तीन दिनों की लगातार तेजी का दौर थम गया। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला और कारोबार के अंत तक इस गिरावट से उबर नहीं सका। बीएसई का सेंसेक्स जहां 20.46 अंक या 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 58,786.67 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी मामूली 5.55 अंक या 0.03 फीसदी टूटकर 17,511.30 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
तेज गिरवाट के साथ शुरू हुआ था कारोबार
शुक्रवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स जहां 150 अंक से ज्यादा गिरकर खुला था, तो एनएसई के निफ्टी की शुरुआत भी लाल निशान पर हुई थी। निफ्टी ने 36 अंक की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 200 से ज्यादा अंत तक टूट गया था।
विज्ञापन
गुरुवार को बढ़त लेकर बंद हुआ था कारोबार
बीएसई सेंसेक्स गुरुवार को दिन भर के कारोबार के बाद अंत में 157.45 अंक या 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 58,807.13 के स्तर पर बंद हुआ था। इसके साथ ही एनएसई का निफ्टी भी 47.10 अंक या 0.27 फीसदी की तेजी के साथ 17,516.85 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन