फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   After the rise of three consecutive days stock market Sensex Nifty closed on red mark BSE NSE

Stock Market Closed: शेयर बाजार में तीन दिन की तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर बंद

Fri, 10 Dec 2021 03:48 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 10 Dec 2021 03:48 PM IST
सार

Stock Market Closed On Red Mark: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला और कारोबार के अंत तक इस गिरावट से उबर नहीं सका। बीएसई का सेंसेक्स जहां 20.46 अंक या 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 58,786.67 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
After the rise of three consecutive days stock market Sensex Nifty closed on red mark BSE NSE
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

शेयर बाजार में जारी तीन दिनों की लगातार तेजी का दौर थम गया। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला और कारोबार के अंत तक इस गिरावट से उबर नहीं सका। बीएसई का सेंसेक्स जहां 20.46 अंक या 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 58,786.67 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी मामूली 5.55 अंक या 0.03 फीसदी टूटकर 17,511.30 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


तेज गिरवाट के साथ शुरू हुआ था कारोबार
शुक्रवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स जहां 150 अंक से ज्यादा गिरकर खुला था, तो एनएसई के निफ्टी की शुरुआत भी लाल निशान पर हुई थी। निफ्टी ने 36 अंक की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 200 से ज्यादा अंत तक टूट गया था। 
विज्ञापन


गुरुवार को बढ़त लेकर बंद हुआ था कारोबार
बीएसई सेंसेक्स गुरुवार को दिन भर के कारोबार के बाद अंत में 157.45 अंक या 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 58,807.13 के स्तर पर बंद हुआ था। इसके साथ ही एनएसई का निफ्टी भी 47.10 अंक या 0.27 फीसदी की तेजी के साथ 17,516.85 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed