फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   your sbi debit card will stop working from 28 november

28 नवंबर से बंद हो जाएगा एसबीआई का डेबिट कार्ड, करना होगा यह काम

Sat, 24 Nov 2018 11:18 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 24 Nov 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
your sbi debit card will stop working from 28 november

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का डेबिट कार्ड 28 नवंबर से बंद हो जाएगा। बैंक ने अपने तमाम ग्राहकों को एसएमएस भेजकर जानकारी दे रहा है कि पुराना मैग्नेटिक स्ट्रिप वाला कार्ड 28 नवंबर से काम करना बंद कर देगा। जिन ग्राहकों ने अपना डेबिट कार्ड अभी तक नहीं बदलवाया है तो फिर उनके पुराने कार्ड को ब्लॉक कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


ग्राहक जल्द एक्टिवेट कर लें नया कार्ड

बैंक ने ग्राहकों से कहा है कि ईएमवी चिप वाला नया कार्ड ग्राहकों के रजिस्टर्ड पते पर भेजा गया है। ग्राहक इस कार्ड को जल्द से जल्द एक्टिवेट कर लें। बैंक ने यह कदम इसलिए उठाया हैं क्योंकि आरबीआई ने इसके लिए गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। 
विज्ञापन


पुराने कार्ड को स्वीकार नहीं करेंगी मशीन

एसबीआई के मुताबिक, पुराने कार्ड के बदले ग्राहकों को ईएमवी चिप वाला डेबिट कार्ड लेना होगा। इसके लिए साल 2018 की डेडलाइन तय की गई है।  अगर ग्राहक डेडलाइन से पहले ऐसा नहीं करेंगे तो डेडलाइन खत्म होने के बाद वह एटीएम से ट्रांजेक्शन नहीं कर सकेंगे, क्योंकि ये एटीएम मशीनें पुराने कार्ड को स्वीकार नहीं करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसबीआई ने यह भी बताया कि एटीएम कार्ड का कनवर्जन प्रोसेस में किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा और यह बिल्कुल मुफ्त होगा। एसबीआई का हाल ही में 6 अन्य बैंकों के साथ मर्जर हुआ है और बैंक के ग्राहकों की संख्यां में बड़ा इजाफा हुआ है। ऐसे में इस कदम का असर करोड़ों बैंक ग्राहकों पर पड़ेगा।

दो हैं तरीके

your sbi debit card will stop working from 28 november
sbi

अपने पुराने कार्ड को नए कार्ड से बदलने के लिए आपके पास दो तरीके हैं। पहले तरीके में आपको ऑनलाइन नेटबैंकिंग का माध्यम है और दूसरे में अपनी ब्रांच में खुद जाकर के बदलवाने की प्रक्रिया। पहले हम आपको ब्रांच वाला तरीका बताते हैं।



अगर आपके पास इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा नहीं है तो फिर आप अपने घर के पास वाली ब्रांच या फिर जहां पर आपका खाता है, वहां जाना होगा। बैंक में जाकर के आपको एक फॉर्म भरना होगा और उसे जमा कर देना होगा। बैंक का कर्मचारी आपके द्वारा फॉर्म में दी गई जानकारी को तस्दीक करके कार्ड बदलने की प्रक्रिया को शुरू कर देगा। फिर आपके पास नया कार्ड आ जाएगा।

नेट बैंकिंग के जरिए

अगर आपके पास नेटबैंकिंग की सुविधा पहले से मौजूद है तो फिर इसका इस्तेमाल करें।
www.onlinesbi.com खोलें।
यहां पर अपना यूजरनेम और पासवर्ड टाइप करने के बाद लॉगिन करें।
होमपेज पर ई-सर्विस टैब पर क्लिक करें।
यहां पर मेन्यू में एटीएम कार्ड सर्विस को चुनें।
एटीएम कार्ड सर्विस में एटीएम/डेबिट कार्ड के ऑप्शन को सलेक्ट करें।
इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर अपने बचत खाते को चुने जिसके लिए नया एटीएम कार्ड मंगाना है।
इसके बाद कार्ड पर जो नाम चाहिए वो भरें और एटीएम कार्ड के प्रकार को सलेक्ट करें।
इसके बाद सबमिट करें। नया एटीएम कार्ड आपके घर पर 7 दिनों में भेज दिया जाएगा। यह सुविधा केवल सुबह 8 से शाम 8 बजे तक रोजाना उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed