फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   your loan emi could shoot up as private banks raises mclr

प्राइवेट बैंकों ने दिया जोर का झटका, बढ़ा दी होम व कार लोन की EMI

Fri, 19 Jan 2018 12:29 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 19 Jan 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
your loan emi could shoot up as private banks raises mclr
loan

अगर आपने किसी प्राइवेट बैंक से होम अथवा कार लोन लिया है, तो इसके लिए आपको अब ज्यादा ईएमआई देनी होगी। सभी निजी बैंकों ने अपने लोन के रेट में 5 से 10 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी है।

विज्ञापन


इन बैंकों ने बढ़ाया अपना एमसीएलआर
जिन बैंकों ने अपना मॉर्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) बढ़ा दिया है, उनमें एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक और यस बैंक शामिल हैं। इन बैंकों ने अपने एक दिन, महीना, तीन महीना, छमाह, एक साल, दो साल और तीन साल अवधि के सभी टेनोर के लोन रेट में इजाफा कर दिया है। 
विज्ञापन


इस वजह से बढ़ाया एमसीएलआर
इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक इन प्राइवेट बैंकों ने अपना रेट बढ़ाने के पीछे जो तर्क दिया है, उसमें कहा है कि डिपॉजिट रेट बढ़ने के कारण उनको अपने एमसीएलआर में तब्दीली करनी पड़ी। कोटक महिंद्रा बैंक के ज्वाइंट एमडी दीपक गुप्ता ने कहा कि डिपॉजिट रेट में करीब 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी हो गई है, जिसके बाद बैंकों को यह कदम उठाना पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वही यस बैंक के सीईओ राणा कपूर ने कहा कि छोटी अवधि के लिए लोन की दरें  काफी बढ़ गई हैं, जिससे इंटरेस्ट रेट को जानना काफी मुश्किल हो गया है। हमारे अभी के रेट केवल मार्केट की कंडीशन को ब्यां कर रहे हैं। 

इन लोन पर भी पड़ेगा असर

your loan emi could shoot up as private banks raises mclr
होम लोन

एमसीएलआर के बढ़ने से आपके कार व घर के लोन की ईएमआई के अलावा टू-व्हीलर लोन, पढ़ाई के लिए लोन, पर्सनल लोन सभी पर असर पड़ेगा। 

SBI से लिया है लोन तो यह होगी EMI
अगर आपने एसबीआई से होम लोन लिया है और वो 8.35 फीसदी की दर से इंटरेस्ट चार्ज कर रहा है तो फिर 30 साल के लिए 20 लाख रुपये के लोन पर फिलहाल 15166 रुपये हर महीने ईएमआई के तौर पर दे रहे होंगे। इसके अलावा आपको पूरे लोन पर 34,59,818 दे रहे होंगे। 

वहीं अब अगर एसबीआई इंटरेस्ट रेट को घटाकर के 8.10 करता है तो फिर लोन की हर महीने ईएमआई 14,814.95 हो जाएगी। वहीं पूरे लोन अमाउंट पर 33,33,382 रुपये देने होंगे। इस हिसाब से आपको हर महीने 352 रुपये की बचत होगी।

इसके अलावा पूरे लोन पर 126436 रुपये की सेविंग होगी। इलाहाबाद बैंक ने सभी अवधि की लेंडिंग दर (एमसीएलआर) में 0.15 फीसदी की कमी की थी। कर्नाटक बैंक ने भी एक साल के लिए बेंचमार्क लेंडिंग दरों में 0.10 फीसदी की कटौती करने का ऐलान किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed