फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Your ATM transaction fee might go up

करोड़ों ग्राहकों को झटका, महंगा हो सकता है एटीएम का इस्तेमाल करना

Tue, 30 Apr 2019 12:46 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 30 Apr 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
Your ATM transaction fee might go up

कॉन्फिड्रेशन ऑफ एटीएम इंडस्ट्री (CATMi) ने पिछले साल चेतावनी दी थी कि साल 2019 में भारत के आधे से ज्यादा एटीएम बंद हो जाएंगे। सीएटीएमआई की चेतावनी के अनुसार देश में करीब दो लाख 38 हजार एटीएम हैं, जिनमें से करीब एक लाख 13 हजार एटीएम मार्च 2019 तक बंद होने थे। ऐसा इसलिए क्योंकि एटीएम के मेंटेनेंस कॉस्ट काफी ज्यादा है, जो ग्राहकों द्वारा की जा रही ट्रांजेक्शन से नहीं निकल पा रहा है। इसलिए अब ग्राहकों के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है। क्योंकि ये कॉस्ट ग्राहकों से ही वसूला जा सकता है। आइए जानते हैं कि एटीएम के इस्तेमाल के लिए आपको कितने ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं। 

विज्ञापन

इतनी होगी एटीएम चार्ज में वृद्धि

लाइवमिंट की एक रिपोर्ट की मानें तो भारत में एटीएम बंद नहीं होंगे, बल्कि एटीएम इस्तेमाल करने का चार्ज बढ़ जाएगा। यानी ग्राहकों को एटीएम का इस्तेमाल करने के लिए पहले से ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, अगर एटीएम का चार्ज बढ़ता है, तो आपको 10 से 15 फीसदी ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं। 

विज्ञापन


इस संदर्भ में एशिया पैसेफिक यूरोनेट सर्विस भारत के एमडी हिमांशू पुजारा ने कहा कि, 'पहले एटीएम का बढ़ता दाम कोई बैंक उठाने को राजी नहीं हो रहा था। लेकिन अब इसपर उन्होंने विचार करना शुरू कर दिया है। एनपीसीआई ने मिनिस्ट्री से एटीएम के दाम को घटाने की बात की है और सुझाव भी मांगे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed