फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Yes Bank to take back bonus given to former chief Rana Kapoor

यस बैंक वापस लेगा अपने संस्थापक को दिया गया 1.44 करोड़ रुपये बोनस

Sun, 19 May 2019 04:09 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 19 May 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
Yes Bank to take back bonus given to former chief Rana Kapoor

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के निर्देश पर यस बैंक एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। यस बैंक अपने संस्थापक और पूर्व प्रमुख राणा कपूर को बोनस के रूप में दिए गए 1.44 करोड़ रुपये वापस लेगा। 

विज्ञापन

मार्च 2019 में 4.32 फीसदी थी कपूर की हिस्सेदारी

फंसे कर्ज की समस्या से जूझ रहा यस बैंक निदेशक मंडल की कमजोरियों को लेकर रिजर्व बैंक के रडार पर है।    कपूर यस बैंक के संस्थापकों और प्रवर्तकों में शामिल है। बता दें कि यस बैंक ने अपना कामकाज साल 2004 में शुरू किया था। मार्च 2019 में कपूर की बैंक में 4.32 फीसदी हिस्सेदारी है। 

विज्ञापन

इसलिए वापस लिया जा रह है बोनस

उल्लेखनीय है कि आरबीआई ने पिछले साल अक्टूबर में नियामकीय मुद्दों को लेकर कपूर को सेवा विस्तार देने से मना कर दिया था। केंद्रीय बैंक ने यस बैंक में कंपनी संचालन में गंभीर चूक और अनुपालन में कमियों की संस्कृति का उल्लेख किया था। इसके आधार पर राणा कपूर को सेवा विस्तार देने इनकार कर दिया।    

विज्ञापन
विज्ञापन

यस बैंक ने दिया बयान

यस बैंक ने गुरुवार को जारी सालाना रिपोर्ट में कहा कि, 'केंद्रीय बैंक के दिशानिर्देश के अनुसार बैंक निदेशक मंडल ने मामले पर विचार किया और राणा कपूर से उनको 2014-15 और 2015-16 में दिया गया 100 फीसदी प्रदर्शन बोनस वापस मांगे जाने को मंजूरी दी गई।'  2014-15 के लिए बोनस राशि 62,17,823 रुपये और 2015-16 के लिए बोनस राशि 82,45,416 करोड़ रुपये है। वित्त वर्ष 2016-17 और 2017-18 के लिए कोई बोनस नहीं दिया गया था।'    

10 महीने के लिए कपूर ने लिया 6.48 करोड़ रुपये का वेतन 

कपूर ने जनवरी 2019 में कार्यकाल समाप्त होने से पहले प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी के रूप में 10 महीने के लिए 6.48 करोड़ रुपये का वेतन लिया। यस बैंक ने रणवीत सिंह गिल को सालाना छह करोड़ रुपये के पैकेज पर कपूर का उत्तराधिकारी नियुक्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed