फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   yes bank sacks 2500 employees before festive season due to automation

अब इस बड़े बैंक ने 2500 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, ये है वजह

Thu, 21 Sep 2017 12:57 PM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Thu, 21 Sep 2017 12:57 PM IST
विज्ञापन
yes bank sacks 2500 employees before festive season due to automation
yes bank

प्राइवेट सेक्टर के प्रमुख बैंकों में शुमार यस बैंक ने फेस्टिव सीजन की शुरुआत से पहले अपने 2500 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इन कर्मचारियों को ऑटोमेशन, डिजिटाइजेशन, खराब पर्फोमेंस की वजह से बाहर किया गया है। यह बैंक में कार्यरत कुल कर्मचारियों का 10 फीसदी हिस्सा है। बैंक के पूरे देश में 21 हजार से अधिक कर्मचारी हैं। 

विज्ञापन


इससे पहले प्राइवेट सेक्टर के दूसरे सबसे बड़े बैंक में शुमार एचडीएफसी बैंक ने पिछले साल मार्च 2017 तक 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को बाहर किया था। 
विज्ञापन


पढ़ें- अब ओला कैब आपके घर आकर उपलब्ध कराएंगी कैश
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक का कदम अप्रत्याशित
इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, बैंक ने यह कदम तब उठाया है जब उसके चीफ राणा कपूर ने अपने ब्रांच नेटवर्क 1020 से 1800 तक बढ़ाने की बात कही थी। इस हिसाब से बैंक कर्मचारियों को मैनेजमेंट का यह कदम काफी अप्रत्याशित लगा है।


बैंक के मैनेजमेंट ने ई-मेल जारी करके कहा कि यह अप्रेजल से पहले की जाने वाली कवायद है, जो कि हर बैंक में फॉलो किया जाता है। बैंक ऐसे कर्मियों को अपने साथ नहीं रख सकता है, जिनकी उत्पादकता काफी अच्छी नहीं रही थी। 

डिजिटाइजेशन से ब्रांच हुई बेमानी
कपूर ने अपने टॉप मैनेजमेंट को ईमेल करके कहा कि डिजिटाइजेशन की वजह से ब्रांच, एटीएम, पीओएस मशीन, डेबिट व क्रेडिट कार्ड बेमानी हो गए हैं। ऐसे में हमें अपना विस्तार काफी सोच समझकर करना होगा। ऑटोमेशन की वजह से बैंक अब अपने ऑपरेशन के लिए रोबोट का सहारा ले रहे हैं। हमारे डिजिटल ट्रांजेक्शन काफी बढ़ गए हैं, जिससे डिजिटल पर ज्यादा फोकस करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed