फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   yes bank promoter rana kapoor sold his diamond like 2.04 share

यस बैंक के राणा कपूर ने बेचे 2.04 करोड़ शेयर, कभी कहा था- ये हीरे कभी नहीं बेचूंगा

Tue, 19 Nov 2019 05:48 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 19 Nov 2019 05:48 PM IST
विज्ञापन
yes bank promoter rana kapoor sold his diamond like 2.04 share
- फोटो : SELF

यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर ने अपने हीरे जैसे 2.04 करोड़ शेयरों को खुले बाजार में बेच दिया है। इन शेयरों की बिक्री के बाद राणा कपूर की बैंक में हिस्सेदारी मात्र 0.8 फीसदी रह गई है।  इसके अलावा बैंक में निवेश करने वाली अन्य कंपनियां जैसे कि यस कैपिटल और मॉर्गन क्रेडिट ने अपनी बची हुई 0.8 फीसदी हिस्सेदारी को बेच दिया है। 

विज्ञापन

13-14 नवंबर को बेच दिए शेयर

यस बैंक ने शेयर बाजार को सूचित करते हुए बताया कि संस्थापक व प्रमोटर्स ने 13-14 नवंबर को कुल 2.04 करोड़ शेयर बेच दिए हैं। अब इनके पास कुल 900 शेयर बचे हैं। इस खबर के बाद बैंक के शेयरों में 2.66 फीसदी की कमी देखने को मिली और 64.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


इससे पहले यस कैपिटल, मॉर्गन क्रेडिट और राणा कपूर ने 26 सितंबर को 552 लाख शेयरों को बेच दिया था। रिलायंस निप्पॉन लाइफ असेट मैनेजमेंट ने सितंबर के अंत में अपनी 3.92 फीसदी हिस्सेदारी को बेच दिया था। इसके बाद नवंबर माह में शेयर बाजार के बड़े निवेशक राकेश झुनझुनवाला ने 86.89 करोड़ रुपये के 1.30 करोड़ शेयरों को खरीदा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सितंबर 2018 में दिया था यह बयान

राणा कपूर ने सितंबर 2018 में यस बैंक के शेयरों की तुलना हीरों से की थी। तब राणा कपूर ने कहा था, "जैसे हीरा सदा के लिए होता है, वैसे ही यस बैंक के शेयर मेरे पास सदा के लिए रहेंगे। इन शेयरों को मैं अपनी तीन बेटियों और उनके बच्चों को दूंगा। इसके लिए मैं अपनी वसीयत में भी लिखूंगा कि एक भी शेयर को बेचा न जाए"।


इससे पहले कपूर और उनके परिवार के पास यस बैंक के 10.66 फीसदी शेयर थे, जो कि सभी निजी बैंकों के मुकाबले सबसे ज्यादा थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed