फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Yes Bank net profit drops 60 percent to 45 Crore rupees in first quarter

तिमाही नतीजे: 60 फीसदी घटकर 45 करोड़ रुपये रहा यस बैंक का शुद्ध लाभ

Wed, 29 Jul 2020 01:52 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 29 Jul 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
Yes Bank net profit drops 60 percent to 45 Crore rupees in first quarter
Yes Bank - फोटो : ANI

यस बैंक ने बताया कि 30 जून को समाप्त पहली तिमाही के दौरान उसका एकल शुद्ध लाभ 60 फीसदी घटकर 45.44 करोड़ रुपये रहा। निजी क्षेत्र के बैंक ने पिछले साल की समान तिमाही में 113.76 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। यस बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय 32.8 फीसदी घटकर 6,106.74 करोड़ रुपये रही, जो 2019-20 की समान अवधि में 9,088.80 करोड़ रुपये थी। 

विज्ञापन


5,486.08 करोड़ रुपये रही ब्याज आय
समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की ब्याज आय घटकर 5,486.08 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की समान अवधि में 7,816.14 करोड़ रुपये थी। इस तिमाही के लिए बैंक ने फंसे हुए कर्ज और आकस्मिक व्यय के लिए 1,086.61 करोड़ रुपये का प्रावधान किया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 1,784.11 करोड़ रुपये था। 
विज्ञापन


4.05 करोड़ रुपये रहा शुद्ध लाभ
जून तिमाही में समेकित आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 95.56 करोड़ रुपये से घटकर 34.05 करोड़ रुपये रह गया। इस दौरान बैंक की परिसंपत्ति की गुणवत्ता में पर्याप्त गिरावट हुए, और 30 जून 2020 तक कुल अग्रिम के मुकाबले उसकी सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) 17.30 फीसदी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


4.96 फीसदी रहा बैंक का शुद्ध एनपीए
एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 5.01 और मार्च 2020 में समाप्त हुई तिमाही के दौरान 16.80 फीसदी था। बैंक का शुद्ध एनपीए 4.96 फीसदी रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि में 2.9 फीसदी था। बीएसई में यस बैंक का शेयर 3.90 फीसदी की गिरावट के साथ 11.90 रुपये पर बंद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed