{"_id":"5e956d768ebc3e76c83e2e7f","slug":"yes-bank-crisis-coronavirus-outbreak-to-make-smaller-private-sector-banks-vulnerable","type":"story","status":"publish","title_hn":"यस बैंक संकट और कोरोना प्रकोप से निजी क्षेत्र के बैंकों पर जमाकर्ताओं का भरोसा घटा","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
यस बैंक संकट और कोरोना प्रकोप से निजी क्षेत्र के बैंकों पर जमाकर्ताओं का भरोसा घटा
Tue, 14 Apr 2020 01:29 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 14 Apr 2020 01:29 PM IST
विज्ञापन
यस बैंक
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यस बैंक संकट और मौजूदा कोरोना वायरस प्रकोप से निजी क्षेत्र के बैंकों पर जमाकर्ताओं का भरोसा घटा है और इसके चलते छोटे बैंकों को सरकारी बैंकों के हाथों जमा राशि खोनी पड़ सकती है। वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस की शोध रिपोर्ट में यह बात कही गई।
विज्ञापन
सभी बैंक सुरक्षित हैं - आरबीआई
यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब निजी क्षेत्र के कई कर्जदाताओं ने मार्च तिमाही में जमा राशि घटने की सूचना दी है। इस तिमाही के दौरान ही यस बैंक का संकट पैदा हुआ था। वहीं आरबीआई ने इन चिंताओं को शांत करते हुए बार-बार कहा है कि सभी बैंक सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों पर भरोसा मजबूत
इस संदर्भ में रेटिंग एजेंसी ने कहा है कि, ‘‘यस बैंक की घटना से निजी क्षेत्र के बैंकों पर जमाकर्ताओं का भरोसा कम हुआ है, जबकि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों पर भरोसा मजबूत बना रहेगा, क्योंकि ऐसी धारणा है कि उन्हें सरकार का मजबूत संरक्षण हासिल है।’’
विज्ञापन
और कमजोर होगी वित्त पोषण क्षमता
रेटिंग एजेंसी ने कहा, ‘‘इसकी वजह से कुछ निजी क्षेत्र के बैंकों, खासतौर से छोटे संस्थानों को सरकारी बैंकों के हाथों जमा राशि खोनी पड़ सकती है, जिसके उनकी वित्त पोषण क्षमता और कमजोर होगी।’’
वहीं मूडीज ने कहा कि यस बैंक प्रकरण में बचाव के बावजूद इससे संकटग्रस्त निजी क्षेत्र के बैंकों को बचाने की प्रक्रिया में कमजोरियों का पता चलता है।