फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   what should YES Bank customers do after RBI decision

यस बैंक संकट: अब आपके पैसों का क्या होगा? जानिए हर सवाल का जवाब

Fri, 06 Mar 2020 10:34 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 06 Mar 2020 10:34 AM IST
सार

वित्तीय संकट से जूझ रहे यस बैंक पर गुरुवार को भारतीय रिजर्व बैंक ( RBI ) ने पैसा निकालने की ऊपरी सीमा निर्धारित की। 

विज्ञापन
what should YES Bank customers do after RBI decision
यस बैंक ग्राहक - फोटो : ANI

विस्तार

इसके अलावा केंद्रीय बैंक ने यस बैंक के निदेशक मंडल के अधिकारों पर रोक लगाते हुए एक महीने के लिए एसबीआई के पूर्व डीएमडी और सीएफओ प्रशांत कुमार की प्रशासक के रूप में नियुक्ति भी कर दी है। इसके बाद यस बैंक के जमाकर्ताओं को एटीएम से धन निकालने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लंबी कतारों में खड़े ग्राहकों को कहीं मशीनें बंद पड़ी मिलीं तो कहीं एटीएम में धन नहीं था। यस बैंक के ग्राहकों की मुसीबत और बढ़ गई जब उन्हें इंटरनेट बैंकिंग प्रणाली के माध्यम से धन स्थानांतरित करने में भी असुविधा झेलनी पड़ी। इसलिए अगर आपका भी यस बैंक में खाता है, तो इधर जानें अपने हर सवाल का जवाब।

विज्ञापन


खाताधारक बैंक से कितने पैसे निकाल सकते हैं ?
आरबीआई द्वारा जारी दिशानिर्देशों के मुताबिक, यस बैंक में बचत, चालू या किसी अन्य जमा खाते से एक महीने के दौरान 50 हजार रुपये से ज्यादा धनराशि नहीं निकाली जा सकेगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


क्या पैसे निकालने की कोई आखिरी तारीख भी है ?
यस बैंक खाताधारक तीन अप्रैल 2020 तक 50 हजार रुपये की निकासी कर सकते हैं।  

विशेष परिस्थितियों के लिए निकासी की सीमा क्या है ?
पढ़ाई, इलाज, शादी या किसी अन्य विशेष परिस्थितियों में आरबीआई द्वारा निकासी के लिए थोड़ी छूट दी गई है। ऐसे में ग्राहक पांच लाख रुपये तक निकाल सकते हैं। 

बैंक में एक से ज्यादा खाता होने पर निकासी की सीमा क्या है ?
अगर किसी खाताधारक का यस बैंक में एक से ज्यादा खाता है, तो भी वह 50 हजार रुपये से ज्यादा धनराशि नहीं निकाल सकता।  

क्या यस बैंक में खाताधारकों के पैसे सुरक्षित हैं ?
आरबीआई ने अपने नोटिफिकेशन में कहा है कि खाताधारकों को घबराने की जरूरत नहीं है। जल्द ही बैंक के लिए रीस्ट्रक्चरिंग प्लान पेश किया जाएगा और ग्राहकों के पैसों को सुरक्षित किया जाएगा। यानी ग्राहकों का पैसा नहीं डूबेगा।

आरबीआई के एक्शन से ग्राहकों को क्या फायदा होगा ?
आरबीआई द्वारा उठाए गए कदमों से बैंक की वित्तीय हालत सुधरेगी। ग्राहक पहले की ही तरह लेन-देन कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed