फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Wells Fargo analyst tipped boyfriend to dental deal

इस तरह गर्लफ्रेंड ने ब्वॉयफ्रेंड को बनाया करोड़पति

Fri, 06 Nov 2015 04:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 06 Nov 2015 04:09 PM IST
विज्ञापन
Wells Fargo analyst tipped boyfriend to dental deal

यूएस सिक्यॉरिटीज रेग्युलेटर्स ने वेल्स फार्गो एंड कंपनी की एक पूर्व ऐनालिस्ट पर एक इंसाइडर ट्रेडिंग स्कीम में शामिल होने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


इससे उसके बॉयफ्रेंड को 2,20,000 डॉलर यानी करीब 1,45,20,000 करोड़ रुपए का फायदा हुआ। बॉस्टन के एक फेडरल कोर्ट में दाखिल मुकद्दमें में अमरीकी सिक्यॉरिटीज एंड एक्सचेंज कमिशन (एसईसी) ने कहा कि ऐनालिस्ट शिरमिला डॉडी ने अपने बॉयफ्रेंड व्लाड स्पिकव को 2011 में एक डेंटल प्रैक्टिस मैनेजमेंट कंपनी से जुड़ी एक डील के बारे में गुप्त जानकारी दी थी।
विज्ञापन


एसईसी ने बताया कि स्पिकव को मालूम हो गया कि कंपनी डॉडी के साथ एक डील करने जा रही है। डॉडी सालसा डांसिंग के दौरान उनसे मिलने के बाद उनकी रोमांटिक पार्टनर बन गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय वह बॉस्टन में रहती थी और वेल्स फार्गो में काम कर रही थीं। वेल्स फार्गो अमरीकन डेंटल पार्टनर्स को संभावित ट्रांजैक्शनों के बारे में सलाह देता था।

डॉडी ने गिफ्ट के तौर पर दे दी स्पिवक को सूचना

Wells Fargo analyst tipped boyfriend to dental deal
एसईसी ने बताया कि अमेरीकन डेंटल पार्टनर्स की डील के बारे में जो सूचना थी, उसने स्पिवक को गिफ्ट के तौर पर दे दी। जब डील हो गई तो अमेरीकन डेंटल पार्टनर्स के स्टॉक का मूल्य 75 फीसदी बढ़ गया जिससे स्पिवक को 222,357 डॉलर यानी 1.4 करोड़ रुपए का फायदा हुआ।

वेल्स फार्गो ने एक स्टेटमेंट में उल्लेख किया है कि इसने जांच में पूरा सहयोग किया है और यह भी बताया कि डॉडी अब बैंक में नहीं है।

वेल्स फार्गो की ओर से कहा गया, "एसईसी की शिकायत से यह स्पष्ट हो गया है कि डॉडी ने जानबूझकर ऐसा किया था और अपनी ट्रेनिंग और वेल्स फार्गो के प्रति अपने दायित्व का निर्वाह नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed