फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Union Bank of India modified its savings account interest rates 0.15 percent reduced interest on savings account

Union Bank: छोटे ग्राहकों को यूनियन बैंक का झटका, बचत खाते पर 0.15 फीसदी घटाया ब्याज

Tue, 24 May 2022 03:49 AM IST
देव कश्यप बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 24 May 2022 03:49 AM IST
सार

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी वेबसाइट पर यह जानकारी दी है। इसने ऐसे समय में यह बदलाव किया है, जब रिजर्व बैंक ने नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) में आधा फीसदी की कटौती की थी और इससे बैंकों के पास तरलता की कमी हो गई थी।

विज्ञापन
Union Bank of India modified its savings account interest rates 0.15 percent reduced interest on savings account
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने छोटे ग्राहकों को झटका दिया है। इसने 50 लाख रुपये तक के जमा पर ब्याज दर 0.15 फीसदी घटाकर 2.75 फीसदी सालाना कर दिया है। दूसरी ओर, इसने 100 से 500 करोड़ रुपये के जमा पर ब्याज दर में .20 फीसदी का इजाफा कर इसे 3.10 फीसदी कर दिया है। दोनों दरें पहले 2.90 फीसदी हुआ करती थी। यह नई दरें एक जून, 2022 से लागू होंगी।

विज्ञापन


बैंक ने अपनी वेबसाइट पर यह जानकारी दी है। इसने ऐसे समय में यह बदलाव किया है, जब रिजर्व बैंक ने नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) में आधा फीसदी की कटौती की थी और इससे बैंकों के पास तरलता की कमी हो गई थी। कई सारे बैंकों ने ऐसे समय में बचत खाते पर ब्याज दरें बढ़ा दी थीं। 
विज्ञापन


500 करोड़ पर 3.40 फीसदी ब्याज 
बैंक 500 करोड़ रुपये से 1,000 करोड़ रुपये पर आधा फीसदी ज्यादा 3.40 फीसदी ब्याज देगा। जबकि 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के जमा पर 0.6 फीसदी ज्यादा यानी 3.55 फीसदी ब्याज मिलेगा। इन दोनों पर भी ब्याज दरें अभी 2.90 फीसदी ही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


3 से 5.5 फीसदी तक देता है ब्याज
यूनियन बैंक अलग-अलग अवधि के जमा पर 3.5 फीसदी तक ब्याज देता है। बैंक ने 11 मई से अपना नया एमसीएलआर लागू किया है। यह 6.60 फीसदी से लेकर 7.4 फीसदी तक हैं जो 10 जून,2022 तक लागू रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed