फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Transfer home loan balance to reduce EMI

काम की खबर: ईएमआई से हैं परेशान तो घटाने के लिए करें होम लोन बैलेंस ट्रांसफर

Mon, 06 Sep 2021 07:28 AM IST
Jeet Kumar कालीचरण, नई दिल्ली
कालीचरण, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 06 Sep 2021 07:28 AM IST
विज्ञापन
Transfer home loan balance to reduce EMI
home loan - फोटो : Amar Ujala

होम लोन की ब्याज दरें अपने न्यूनतम स्तर पर हैं। आपने होम लोन ले रखा है और ब्याज दरें ऊंची हैं तो बैलेंस ट्रांसफर के जरिये बचत कर सकते हैं। इससे न सिर्फ ईएमआई का बोझ, बल्कि पुनर्भुगतान अवधि भी घटा सकते हैं। 

विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि जब नए कर्जदाता (बैंक या एनबीएफसी) के पास होम लोन बैलेंस ट्रांसफर कराते हैं तो लोन रीस्ट्रक्चरिंग की सुविधा भी मिल जाती है। यानी भुगतान क्षमता के मुताबिक पुनर्भुगतान अवधि और ईएमआई कम या ज्यादा करा सकते हैं। 
विज्ञापन


आमतौर पर 12 ईएमआई चुकाने के बाद ही दूसरे बैंक में बैलेंस ट्रांसफर की सुविधा ले सकते हैं। इसके लिए बैंक कई शुल्क वसूलते हैं। होम लोन बैलेंस ट्रांसफर में कर्ज भुगतान की अवधि अहम होती है। हालांकि, यह सुविधा लेने से पहले विशेषज्ञों और संबंधित बैंक से इसकी जानकारी जरूर कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस स्थिति में ही मिलेगा लाभ 
मौजूदा होम लोन पर ब्याज 0.25 फीसदी अधिक है तो ही लाभ हो सकता है। बैंक बैलेंस ट्रांसफर पर प्रोसेसिंग शुल्क, अन्य खर्च भी वसूलते हैं। इन खर्चों की तुलना कर देखें कि कितनी बचत हो रही है।

लंबी अवधि के लिए फायदेमंद 
पांच साल से कम की अवधि और 0.25 फीसदी कम ब्याज की स्थिति में बैलेंस ट्रांसफर में बचत न के बराबर होगी। 10-15 साल रहने पर ब्याज में अंतर 0.25 फीसदी से कम रहने पर भी अच्छी बचत होती है।

समय पर भुगतान तो करें मोलभाव 
ईएमआई समय पर चुकाई है है तो बैलेंस ट्रांसफर से पहले अपने मौजूदा बैंक से होम लोन पर ब्याज घटाने के लिए मोलभाव कर सकते हैं। प्रोसेसिंग शुल्क समेत अन्य खर्च की बचत होगी।


समझदारी से बचा सकते हैं 7.34 लाख रुपये ... 
होम लोन बैलेंस ट्रांसफर तभी फायदेमंद है, जब कर्जदाता आपको मौजूदा दर से सस्ता होम लोन दे। 50 लाख रुपये का होम लोन बकाया है और भुगतान अवधि 20 साल बाकी हैं तो ऐसे में 7 फीसदी ब्याज दर पर बैलेंस ट्रांसफर कराकर आप करीब 7.34 लाख रुपये बचा सकते हैं। -आदिल शेट्टी , सीईओ , बैंकबाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed