फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   To protect customers from fraudulent ATM activities PNB will restrict transactions from Non EMV ATM machines

जरूरी खबर: अगले महीने से PNB खाताधारक इन ATM से नहीं निकाल पाएंगे पैसे

Tue, 19 Jan 2021 01:46 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 19 Jan 2021 01:46 PM IST
विज्ञापन
To protect customers from fraudulent ATM activities PNB will restrict transactions from Non EMV ATM machines
एटीएम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

साल 2021 तक देश में डिजिटल लेनदेन चार गुना तक बढ़ने की उम्मीद है। कोरोना काल में बैंकिंग फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़े हैं। ग्राहकों को सुरक्षित बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करने के लिए भारतीय बैंकों ने कई कदम उठाए हैं। बैंक समय-समय पर फ्रॉड पर लगाम लगाने के लिए दिशानिर्देश जारी करते रहते हैं। लेकिन तब भी जालसाज बैंक खातों से पैसों की निकासी कर ही लेते हैं। इसके मद्देनजर देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने खाताधारकों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अगर आपका भी पीएनबी में खाता है, तो यह आपके लिए जरूरी खबर है।

विज्ञापन


नॉन-ईएमवी एटीएम मशीनों से नहीं कर पाएंगे लेनदेन 
अगले महीने यानी एक फरवरी 2021 से पीएनबी ग्राहक नॉन-ईएमवी एटीएम मशीनों से लेनदेन नहीं कर पाएंगे। यानी आप नॉन-ईवीएम मशीनों से पैसों की निकासी नहीं कर पाएंगे। हाल ही में पंजाब नेशनल बैंक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडिल पर इसकी जानकारी दी थी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



PNB ने ट्वीट कर दी जानकारी
इस संदर्भ में पंजाब नेशनल बैंक ने ट्वीट करके बताया कि, 'अपने ग्राहकों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए PNB नॉन-ईएमवी एटीएम मशीनों से 01.02.2021 से लेनदेन (वित्तीय और गैर-वित्तीय) को प्रतिबंधित करेगा। गो-डिजिटल, गो-सेफ...!'


क्या होता है नॉन-ईएमवी एटीएम?
नॉन-ईएमवी एटीएम वह होते हैं, जिनमें लेनदेन के दौरान कार्ड नहीं रखा जाता है। इसमें मैग्नेटिक स्ट्रिप के जरिए डाटा को रीड किया जाता है। इसके अतिरिक्त ईएमवी एटीएम में कार्ड को कुछ सेकेंड्स के लिए लॉक हो जाता है।

ग्राहकों को दी थी PNBOne एप की सुविधा 
इससे पहले पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्राहकों को PNBOne एप के जरिए आप अपने एटीएम डेबिट कार्ड को ऑन या ऑफ करने की सुविधा दी थी। आप अपने कार्ड को इस्तेमाल नहीं करने पर उसे 'ऑफ' यानी बंद कर सकते हैं। इससे आपके बैंक खाते में जमा पैसा सुरक्षित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed