फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   tips to make purchases by using credit card

TIPS: इस वेलेंटाइन खरीदारी से पहले ध्यान रखें ये बातें

Sat, 14 Feb 2015 08:58 AM IST
Updated Sat, 14 Feb 2015 08:58 AM IST
विज्ञापन
tips to make purchases by using credit card

हाल ही में एसोचैम ने एक रिपोर्ट के जरिए यह अनुमान लगाया है कि इस बार वेलेंटाइन डे सप्ताह का कुल कारोबार 22 हजार करोड़ रुपयों का हो सकता है। आपको बता दें कि यह पिछले साल के मुकाबले 40 फीसदी अधिक होगा।

विज्ञापन


ऑनलाइन शॉपिंग का बढ़ता क्रेज भी इसका एक बड़ा कारण हो सकता है। लेकिन बहुत सारे लोग आकर्षक ऑफर और ईएमआई के चक्कर में पड़कर क्रेडिट कार्ड से गलत तरीके से भी ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं।
विज्ञापन


क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त बहुत ही सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि वेलेंटाइन डे का इंतजार सिर्फ आपको और सामान बेचने वाली कंपनियों को ही नहीं रहता, बल्कि बहुत सारे हैकर भी ऐसे मौकों की फिराक में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आइए जानते हैं ऐसे क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करते वक्त किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही जानते हैं क्रेडिट कार्ड से जुड़ी कुछ अन्य खास बातें।

बदल दें कार्ड का पिन नंबर

जैसे ही आपको बैंक की तरफ से क्रेडिट कार्ड जारी किया जाता है, उसके बाद ही आपको अपने कार्ड का पिन नंबर बदल देना चाहिए। हालांकि, पिन नंबर सिर्फ क्रेडिट कार्ड ही नहीं बल्कि अन्य हर प्रकार के कार्ड के जारी होने के तुरंत बाद बदल देना चाहिए।

अपने अकाउंट के स्टेटमेंट पर रखें नजर

tips to make purchases by using credit card

अपने क्रेडिट कार्ड के स्टेटमेंट को सप्ताह में कम से कम एक बार जरूर देख लें। यूं तो अगर आप कोई बड़ी खरीदारी करते हैं तो आपको बैंक की तरफ से फोन आता है।

लेकिन छोटी मोटी खरीदारी के लिए कोई बैंक फोन नहीं करता है। इतना ही नहीं, अगर बैंक आपको बार-बार फोन करता है तो यह आपके लिए भी बहुत परेशानी का सबब हो सकता है।

ऐसे में अगर आप अपने अकाउंट के स्टेटमेंट पर नजर रखते हैं तो किसी भी तरह की हो रही धोखेबाजी के बारे में तुरंत जान सकते हैं। साथ ही, स्टेटमेंट पर नजर रखकर आप अपने बजट को भी कंट्रोल कर सकते हैं।

एसएमएस अलर्ट की सुविधा जरूर लें

tips to make purchases by using credit card

अपने अकाउंट पर एसएमएस अलर्ट की सुविधा जरूर लें। ऐसा करने से जब भी आप अपने क्रेडिट कार्ड से कोई भी खरीदारी करेंगे तो आपको उसका एसएमएस जाएगा।

सामान्यतया अलर्ट की इस सेवा के लिए बैंक कुछ चार्ज लेते हैं, लेकिन उससे बचने के लिए कई बार लोग एसएमएस सेवा नहीं लेने की सोचते हैं।

मामूली चार्ज से बचने के लिए अलर्ट की सेवा न लेना कोई समझदारी नहीं है। बैंक में अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी अपडेट रखें, ताकि किसी भी तरह के फ्रॉड की स्थिति में आप आसानी से उससे निपट सकें।

पेपर को कहें बाय-बाय

tips to make purchases by using credit card

अपने अकाउंट का स्टेटमेंट जानने के लिए पेपर हार्ड कॉपी न मंगवाकर सॉफ्ट कॉपी का सहारा लें। हार्ड कॉपी स्टेटमेंट में एक नुकसान यह भी होता है कि वह किसी और के हाथ लग सकता है, जिससे क्रेडिट कार्ड की जानकारी लीक हो सकती है।

ऐसे में सॉफ्ट कॉपी फायदे का सौदा है। अगर आपके पास स्टेटमेंट हार्ड कॉपी में आता भी है तो उसे देखने के बाद यह सुनिश्चित कर लें कि आप उसे नष्ट कर दें, ताकि वह किसी और के हाथ न लगे।

सीवीवी नंबर मिटाना न भूलें

हर क्रेडिट कार्ड के पीछे 3 डिजिट का एक नंबर लिखा होता है, जिसे सीवीवी नंबर कहते हैं। यदि किसी व्यक्ति को आपके कार्ड का नंबर और सीवीवी नंबर दोनों पता चल जाते हैं तो वह आपके कार्ड से बिना आपकी अनुमति के ही खरीदारी कर सकता है।
 
ऐसे में किसी भी तरह के फ्रॉड से बचने के लिए अपने क्रेडिट कार्ड के सीवीवी नंबर को मिटाकर अपने कार्ड की सुरक्षा सुनिश्चित कर लें।


कार्ड का बीमा

tips to make purchases by using credit card

अगर आपके कार्ड के लिए बीमा सुविधा उपलब्ध है तो उसका लाभ जरूर लें। इससे आपका कार्ड अधिक सुरक्षित हो जाएगा।

संभल कर दें क्रेडिट कार्ड की जानकारी

अगर आप किसी को क्रेडिट कार्ड की जानकारी दे रहे हैं तो ऐसे में संभल कर रहें। यदि आप फोन से यह जानकारी किसी परिचित को दे रहे हैं तो सुनिश्चित कर लें आपकी बातें कोई सुन न रहा हो।

वहीं दूसरी ओर अगर आप ये जानकारी ईमेल या चैट से दे रहे हैं तो यह देख लें कि आपने सही ईमेल आईडी डाली है या नहीं। ऐसे में एक छोटी सी गलती भी आपको बड़ा नुकसान करवा सकती है।

फर्जी ईमेल से बचें

tips to make purchases by using credit card

आपको बता दें कि कोई भी बैंक कभी अपने ग्राहक से फोन करके या फिर ईमेल के जरिए पासवर्ड या पिन नंबर जैसी संवेदनशील जानकारी नहीं मांगता है।

अगर आपके पास भी कोई ऐसा लुभावना ईमेल आता है तो कृपया उसका उत्तर न दें। इस तरह के ईमेल से जरिए हैकर आपके अकाउंट से पैसे चुराने की फिराक में रहते हैं।

पासवर्ड बदलते रहें

अपने अकाउंट का पासवर्ड समय-समय पर बदलते रहें। यूं तो अधिकतर बैंक इसके लिए खुद ही कहते हैं, लेकिन अगर बैंक आपसे पासवर्ड बदलने के लिए न भी कहे तो भी पासवर्ड बदलते रहना चाहिए, इससे आपका अकाउंट अधिक सुरक्षित हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed