फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Third party insurance for cars and two-wheelers can be costly by April

अप्रैल से पांच फीसदी तक महंगा हो सकता है कार और दोपहिया वाहनों का थर्ड पार्टी बीमा

Fri, 06 Mar 2020 06:08 AM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 06 Mar 2020 06:08 AM IST
विज्ञापन
Third party insurance for cars and two-wheelers can be costly by April
सांकेतिक तस्वीर

एक अप्रैल, 2020 से कार, दोपहिया वाहनों और वाणिज्यिक वाहनों का थर्ड पार्टी बीमा महंगा हो सकता है। बीमा नियामक इरडा ने बृहस्पतिवार को इनका प्रीमियम बढ़ाने का प्रस्ताव किया है। भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 1,000 सीसी से कम की कारों का थर्ड पार्टी (टीपी) बीमा प्रीमियम 5.3 फीसदी बढ़ोकर 2,182 रुपये करने का प्रस्ताव किया है, जो फिलहाल 2,072 रुपये है।

विज्ञापन


इसी प्रकार 1,000 सीसी से 1,500 सीसी तक क्षमता वाली कारों का टीपी प्रीमियम 3,221 रुपये से बढ़ाकर 3,383 रुपये करने का प्रस्ताव किया गया है। हालांकि लग्जरी कारों (1,500 सीसी से ज्यादा क्षमता वाली) के प्रीमियम में कोई बदलाव नहीं किए जाने का प्रस्ताव है, जो फिलहाल 7,890 रुपये है।
विज्ञापन


आम तौर पर टीपी की दरें एक अप्रैल से संशोधित होती हैं। नियामक ने इस संबंध में अगले वित्त वर्ष के लिए टीपी प्रीमियम की नई दरों का मसौदा पेश किया है। प्रस्तावित दरों पर सभी हितधारकों से 20 मार्च तक टिप्पणियां मांगी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed