फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   these tips will help you to lower insurance premiums on new cars and bikes

खरीदने जा रहे हैं नई गाड़ी-बाइक, तो ऐसे कम करें बीमे की लागत, होगा फायदा

Sat, 27 Oct 2018 02:18 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 27 Oct 2018 02:18 PM IST
विज्ञापन
these tips will help you to lower insurance premiums on new cars and bikes

पूरे देश में इस वक्त त्योहारी सीजन की धूम है। अखबार, टीवी और रेडियो के अलावा ऑनलाइन भी छूट के विज्ञापन अटे पड़े हैं। त्योहारी सीजन में सबसे ज्यादा नई गाड़ी, उपभोक्ता वस्तुएं और इलेक्ट्रोनिक गैजेट खरीदे जाते हैं। ऐसे में अगर आप दिवाली पर नई गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो बीमा पर ज्यादा पैसा खर्च करना होगा। हालांकि आप बीमा लेना पर काफी कम पैसा खर्च कर सकते हैं, अगर इन तरीकों को अपनाते हैं। 

विज्ञापन


इस वक्त लांच होती हैं सबसे ज्यादा गाड़ियां

कार व बाइक कंपनियां भी इसी समय सबसे ज्यादा अपने वाहनों के नए मॉडल को लांच करती हैं। इस वक्त गाड़ी खरीदने पर आपको सबसे ज्यादा कैशबैक और छूट भी मिलती है। हालांकि वाहन बीमा का शुल्क 20 हजार से 50 हजार रुपये तक बढ़ने से गाड़ी खरीदना महंगा सौदा हो गया है। 
विज्ञापन


खरीदें लंबी अवधि की पॉलिसी

इरडा की नई गाइडलाइंस के मुताबिक सभी नई गाड़ियों के लिए लंबी अवधि वाला थर्ड पार्टी कवर लेना जरूरी हो गया है। लेकिन इसके साथ ही अपने से हुए नुकसान कवर को आप सुविधानुसार 1 या फिर 3 साल के लिए ले सकते हैं। इससे आपका खर्चा बचेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांसफर करें अपना नो क्लेम बोनस

नो क्लेम बोनस आपको तब मिलता है, जब आप पुरानी बीमा पॉलिसी की अवधि के दौरान किसी तरह का क्लेम नहीं लेते हैं। यह क्लेम आपको अपनी पुरानी गाड़ी को बेचने और नई गाड़ी खरीदने पर मिल सकता है। हालांकि इसके लिए आपको नई गाड़ी खरीदते वक्त बीमा पॉलिसी में अपना नाम ही देना होगा। 

सावधानी से चुनिए ऐड ऑन कवर

these tips will help you to lower insurance premiums on new cars and bikes
car insurance

बीमा कंपनियां गाड़ी का बीमा करते वक्त काफी सारे ऐड ऑन कवर भी बेचने का प्रयास करती हैं। इनमें जीरो डेपरिशिएसन के अलावा इंजन तक के लिए अलग से कवर होता है। यह सारे ऐड ऑन कवर आप सावधानी से चुनिए, क्योंकि फालतू कवर लेने पर आपको ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ता है। 

न लें छोटे क्लेम

गाड़ी में होने वाली छोटी परेशानियों को सही कराते वक्त कभी भी क्लेम न करें। मान लीजिए आपको गाड़ी की सर्विस और थोड़ी बहुत डेंटिंग-पेंटिंग करानी है और इसके लिए 5 से आठ हजार रुपये का खर्च आ रहा है। इस खर्च को आप अपनी जेब से दें और क्लेम न लें। इससे आपको करीब 50 फीसदी की बचत हो सकती है। 

अतिरिक्त सुरक्षा उपकरण

अगर आपकी गाड़ी में चोरी या दुघर्टना के वक्त नुकसान कम होने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपकरण लगे हैं तो फिर 5 फीसदी तक का डिस्काउंट प्रीमियम राशि पर मिल सकता है। आप इसके लिए बीमा सेवा देने वाली कंपनी को बोल सकते हैं। हालांकि इस तरह का डिस्काउंट लेने के लिए बिल की कॉपी को देना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed