फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   these four big names in axis bank board panel for ceo post

एक्सिस बैंक में नए सीईओ की खोज शुरू, रेस में आगे हैं यह चार बड़े नाम

Wed, 11 Apr 2018 12:04 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 11 Apr 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
these four big names in axis bank board panel for ceo post
axis bank

देश के तीसरे सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर के बैंक एक्सिस की सीईओ शिखा शर्मा द्वारा कार्यकाल घटाने का अनुरोध करने के बाद अब उनके उत्तराधिकारी की खोज शुरू हो गई है। बैंक बोर्ड के पास केवल आठ महीने का समय बचा है। सीईओ की रेस में बैंक ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को छांट रखा है, लेकिन उसमें भी केवल चार नाम सबसे आगे चल रहे हैं। दो नाम बैंक के निदेशकों के हैं। 

विज्ञापन


यह लोग हैं रेस में सबसे आगे
बैंक के सीईओ की रेस में जो नाम सबसे आगे चल रहे हैं, उनमें गोल्डमैन सैच्स के संजोय चटर्जी, केकेआर के कंट्री हेड संजय नायर, डॉयशे बैंक के पूर्व एशिया पैसेफिक चीफ गुनीत चढ्ढा और सिटी ग्रुप इंडिया के सीईओ परमीत झावेरी शामिल हैं।
विज्ञापन


इनके अलावा बैंक के निदेशक और रिटेल बैंकिंग हेड राजीव आनंद व ब्लैकरॉक के पूर्व सीईओ व इंडिपेंडेंट निदेशक रोहित भगत का नाम भी शामिल है। वहीं बैंक के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर वी. श्रीनिवासन ने भी पहले इस पद पर आने की खुद ही इच्छा जता चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी नहीं किया है किसी से संपर्क

these four big names in axis bank board panel for ceo post
rbi

बैंक के बोर्ड की तरफ से बनी नियुक्ति की उप कमेटी ने फिलहाल किसी भी संभावित उम्मीदवार से संपर्क नहीं किया है। बैंक को फिलहाल आरबीआई के पास नया सीईओ चुनने के लिए टाइमलाइन देना होगा, जिस पर अनुमति भी लेनी होगी। 

यस, बंधन बैंक के सीईओ पर भी मंथन
एक्सिस बैंक के अलावा यस बैंक और बंधन बैंक भी अपने वर्तमान सीईओ को एक्सटेंशन देने जा रहे हैं। यस बैंक 26 अप्रैल को सीईओ राणा कपूर को अगले तीन साल के लिए सीईओ बने रहने पर अप्रूवल देगा। वहीं बंधन बैंक ने अपने सीईओ चंद्र शेखर घोष को जुलाई 2021 तक का एक्सटेंशन पहले ही दे चुका है। 

ICICI बैंक में संदीप बख्शी को मिल सकती है कमान
विवादों में घिरी आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंदा कोचर को थोड़े वक्त के हटा कर संदीप बख्शी को कमान दी जा सकती है। संदीप फिलहाल ग्रुप की लाइन इन्श्योरेंस कंपनी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल के सीईओ हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed