अगर आपने भी लिया है लोन, तो जरूर पढ़ें ये खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों से सस्ती दरों पर ऋण मिल सके, इसके लिए रिजर्व बैंक ने जनवरी से अभी तक ब्याज दरों में दो किस्तों में 0.5 फीसदी की कटौती की है। इसके बाद से अब तक कई बैंक रेट कट कर चुके हैं।
रेट कट की दौड़ में शामिल होते हुए केनरा बैंक और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) ने अपने आधार दर को घटाकर 10 फीसदी कर दिया है।
केनरा बैंक ने भी अपनी दर को 10.20 से घटाकर 10 फीसदी किया है। इस कटौती से बेस रेट से जुड़े बैंक के सारे कर्ज सस्ते हो जाएंगे।
पीएनबी ने घटाए बेस रेट
सार्वजनिक क्षेत्र के दूसरे बड़े पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से ऋण लेने वाले ग्राहकों को अब ईएमआई से राहत मिल सकेगी क्योंकि इसने बेस रेट को 0.25 फीसदी घटा कर 10 फीसदी कर दिया है।
पीएनबी द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक बैंक का बेस रेट अब सवा दस फीसदी से घटा कर दस फीसदी किया जा रहा है जो कि 7 मई 2015 से लागू हो जाएगा।
बैंक के इस फैसले से उन लोगों को एक बड़ी राहत मिलेगी, जिन्होंने बैंकों से कर्ज लिया हुआ है। इन लोगों की ईएमआई कम हो जाएगी।
आईडीबीआई ने भी की कटौती
आईडीबीआई ने ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है, जिससे अब आधार दर 10 प्रतिशत हो गई है। कटौती के बाद की यह नई आधार दर 11 मई से लागू होगी।
आईडीबीआई बैंक ने यह कदम रिजर्व बैंक की हाल की नीतिगत उपायों को देखते हुए उठाया है। बैंक का मानना है कि इस कटौती से कर्ज लेने वालों की संख्या बढ़ेगी।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले, बैंक ऑफ बड़ौदा, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक तथा एक्सिस बैंक ने आधार दर में 0.25% तक कटौती की है।