फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   these banks are giving interest on saving account deposit upto seven percent

SBI ने घटाई ब्याज दर, ये बैंक दे रहे हैं एक रुपये पर 7 फीसदी तक इंटरेस्ट

Tue, 01 Aug 2017 06:43 PM IST
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल Updated Tue, 01 Aug 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
these banks are giving interest on saving account deposit upto seven percent
sbi
भारत के सबसे बड़े बैंक SBI ने सेविंग अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज दर को बहुत कम कर दिया है। लेकन कई ऐसे बैंक हैं जो सेविंग अकाउंट्स पर 1 रुपये जमा होने पर भी 7 फीसदी से ज्यादा इंटरेस्ट रेट दे रहे हैं। इसके अलावा यहां मिनिमम बैलेंस रखने और एटीएम से कैश विथड्रॉल पर भी किसी प्रकार की कोई लिमिट नहीं है। प्राइवेट बैंक सेविंग अकाउंट्स पर इससे कहीं ज्यादा, 7.25 फीसदी तक इंटरेस्ट रेट दे रहे हैं। आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही कुछ बैंकों के बारे में........
विज्ञापन

 

एयरटेल पेमेंट बैंक

these banks are giving interest on saving account deposit upto seven percent

मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी एयरटेल ने इस साल की शुरुआत में अपने पेमेंट बैंक की शुरुआत की थी। एयरटेल अपने पेमेंट बैंक पर कैश डिपॉजिट करने पर 7.25 फीसदी का इंटरेस्ट रेट दे रहा है। हालांकि अकाउंट से पैसा निकालने और ट्रांसफर करने पर बैंक 0.65 फीसदी एवं 0.50 फीसदी चार्ज लेता है।

मान लिजिए, आपने 20000 रुपये इस अकाउंट में एक साल के लिए जमा रखे और निकाले नहीं तो आपको बैंक 725 रुपये अतिरिक्त देगा। वहीं 100 रुपये निकालने पर 6.50 रुपये लगेंगे और ट्रांसफर करने पर 5 रुपये लगेंगे। लेकिन अगर आप फंड ट्रांसफर  नहीं करते हैं तो फिर इससे बढ़िया कोई अकाउंट नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डीबीएस डिजिबैंक

these banks are giving interest on saving account deposit upto seven percent

डीबीएस बैंक के डिजिबैंक ऐप पर आप अपना सेविंग बैंक अकाउंट खुलवा सकते हैं। इसके लिए पहले आपको वॉलेट की तरह रजिस्टर्ड करना होगा। इसके बाद आप अपने आधार नंबर के जरिए ई-केवाईसी को पूरा करके जीरो बैलेंस पर सेविंग बैंक अकाउंट खोल सकते हैं।

सेविंग अकाउंट खुल जाने पर बैंक की तरफ से आपको एक डेबिट कार्ड भी दिया जाएगा, जिसकी मदद से आप महीने में जितने चाहे उतने फ्री टांजेक्शन कर सकते हैं। इसके अलावा फंड ट्रांसफर पर आपको किसी तरह का कोई चार्ज भी नहीं लिया जाएगा।  

विज्ञापन

यस बैंक में मिलता है 6 फीसदी इंटरेस्ट

these banks are giving interest on saving account deposit upto seven percent

प्राइवेट सेक्टर के अन्य बैंक यस बैंक में अकाउंट खोलने पर 100 रुपये से लेकर के 1 करोड़ रुपये तक जमा करवा सकते हैं। इस पर बैंक समान रुप से 6 फीसदी इंटरेस्ट देगा। 
 

Equitas स्मॉल फाइनेंस बैंक

these banks are giving interest on saving account deposit upto seven percent
आरबीआई की तरफ से कुछ एनबीएफसी कंपनियों को स्मॉल बैंक शुरू करने के लिए लाइसेंस दिए गए थे। इसमें से एक Equitas 10 लाख तक के डिपॉजिट पर 6 फीसदी का इंटरेस्ट रेट दिया जा रहा है। इस बैंक के सेविंग बैंक अकाउंट में किसी तरह का मिनिमम बैलेंस रखने की कोई जरुरत नहीं है।

बैंक में अकाउंट खोलने पर आपको डेबिट कार्ड, फ्री एटीएम ट्रांजेक्शन, IMPS के जरिए फ्री फंड ट्रांसफर की सुविधा और चेक बुक दी जा रही है। दूसरे बैंक में खाता खोलने वालों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed