{"_id":"586cbfff4f1c1ba709159cf1","slug":"the-state-bank-of-india-blocks-paytm-and-other-wallets","type":"story","status":"publish","title_hn":"SBI ने पेटीएम समेत सभी ई-वॉलेट को किया ब्लॉक","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
SBI ने पेटीएम समेत सभी ई-वॉलेट को किया ब्लॉक
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 04 Jan 2017 03:45 PM IST
विज्ञापन
Paytm
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैशलेस को बढ़ावा देने के लिए ई-वॉलेट्स का इस्तेमाल बहुत तेजी से शुरू हुआ है लेकिन भारतीय स्टेट बैंक ने पेटीएम समेत कई वॉलेट्स को ब्लॉक कर इसे एक झटका दिया है। देश के सबसे बड़े सार्वजनिक बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने पेटीएम, मोबी क्विक, एयरटेल मनी समेत सभी ई-वॉलेट्स को ब्लॉक कर दिया है।
विज्ञापन
एसबीआई के इस कदम के बाद अब उपभोक्ता इन वॉलेट्स में नेट बैंकिंग के माध्यम से रकम ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे। हालांकि डेबिट-क्रेडिट कार्ड के माध्यम से रकम ट्रांसफर की जा सकेगी। बैंक ने इस फैसले को लेकर आरबीआई को दी गई सफाई में सुरक्षा और कारोबारी हित का हवाला दिया है।
विज्ञापन
'सीएनबीसी आवाज' की खबर के मुताबिक आरबीआई ने ई-वॉलिट्स को ब्लॉक करने पर बैंक से जवाब मांगा था। बैंक का कहना है कि उसने ऐसा ग्राहकों की सुरक्षा के लिए किया है। बैंक के मुताबिक कई ग्राहकों ने शिकायत की थी कि वे फिशिंग का शिकार हुए हैं। जिसके बाद यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
हालांकि पेटीएम वॉलेट्स का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को एसबीआई जल्द ही राहत दे सकती है। बैंक का कहना है कि सुरक्षा मानकों की समीक्षा के बाद पेटीएम से रोक हटा ली जाएगी। हालांकि एक्सपर्ट का मानना है कि बैंक अपने खुद के ऐप ('SBI Buddy') को प्रमोट करना चाहता है इसीलिए उसने वॉलेट्स को ब्लॉक किया है। हालांकि अभी इस पर किसी भी तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।