फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   The great government bank write-off of 1.14 lakh crores

बट्टे खाते में बैंकों के 1.14 लाख करोड़, डूबी पूरी रकम

Sun, 06 Mar 2016 04:38 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 06 Mar 2016 04:38 AM IST
सार

  • सरकार ने बैंकों का 1.14 लाख करोड़ के गैर निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) को माफ करने का फैसला लिया
  • ये रकम भारतीय बैंकों के पिछले तीन वित्तीय सालों ( 2013 से 2015 ) के दौरान हुई

विज्ञापन
The great government bank write-off of 1.14 lakh crores

विस्तार

सरकार ने बैंकों का 1.14 लाख करोड़ का एनपीए ( गैर निष्पादित परिसंपत्तियों ) को माफ करने का फैसला लिया है। ये रकम भारतीय बैंकों के पिछले तीन वित्तीय सालों ( 2013 से 2015 ) के दौरान हुई है।

विज्ञापन


आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार इतनी रकम पिछले नौ वर्षों में सभी 29 राज्यों को मिलाकर एनपीए हुई रकम से भी ज्यादा है। इंडियन एक्सप्रेस की आरटीआई पर आरबीआई से मिली जानकारी के अनुसार मार्च 2012 में 15,551 करोड़ रुपए की एनपीए रकम बढ़कर मार्च 2015 में 52,542 करोड़ रुपए हो गयी।
विज्ञापन


वहीं जब बैंक से सबसे बड़े डिफाल्टर के बारे में पूछा गया कि वह बैंक है या कोई व्यक्ति जिसके 100 करोड़ से ज्यादा की रकम को माफ किया गया है, तो आरबीआई ने जानकारी न होने का हवाला दिया है,उसके अनुसार बैंक एकमुश्त रकम की जानकारी देते हैं न की किसी व्यक्ति विशेष के बारे में। एक ओर जहां सरकार बैंकों में इक्विटी डालकर उनकों वर्किंग कैपिटल मुहैया कराने की कोशिश कर रही है वहीं वर्ष 2004 से 2015 के बीच सरकार ने 2.11 लाख करोड़ रुपयों का एनपीए माफ किया। इसका करीब आधा एनपीए 2013 से 2015 के बीच माफ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केवल दो बैंक स्टेट बैंक ऑफ सौराष्ट्र और स्टेट बैंक ऑफ इंदौर ही हैं जिन्होंने पिछले पांच साल में कोई एनपीए अर्जित नहीं किया। दूसरी भाषा में कहा जाए तो सरकारी बैंकों में जहां वर्ष 2004 से 2012 के बीच एनपीए चार फीसद की दर से बढ़ा, वहीं 2013 से 2015 के बीच ये बढ़कर 60 फीसद हो गया। वहीं मार्च 2015 में जो लोन माफ किया गया वह 2013 में माफ किया गए लोन का 85 फीसद था।

केवल चार बार एनपीए में दिखी गिरावट

The great government bank write-off of 1.14 lakh crores
आरटीआई से हासिल हुई जानकारी के मुताबिक वर्ष 2004 के बाद केवल चार बार ऐसे मौके आए जब एनपीए में गिरावट देखी गयी और वह भी आखिरी बार 2011 में हुआ था। अगर बात बैंकों के अनुसार की जाए तो देश के सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया लोन की रकम को एनपीए घोषित करने में सबसे आगे रहा है। उसकी एनपीए हुई रकम वर्ष 2013 में जहां 5,594 करोड़ रही थी वहीं 2015 में ये 21,313 करोड़ हो गयी थी।

वर्ष 2015 में अकेले एसबीआई का एनपीए ही अन्य बैंकों को मिलाकर माफ किए गए लोन का 40 फिसद रहा था। वर्ष 2014 में भी यह अन्य बैंकों द्वारा माफ की गयी कुल रकम का 38 फीसद था। वहीं देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पीएनबी में भी एनपीए में 2013 के बाद बढ़ोतरी देखी गयी है। ये जहां 2013-14 में 95 फीसद बढ़ा था वहीं ये वर्ष 2014-15 में 238 फीसद बढ़ा। बैंकों में एनपीए की बढ़ोतरी से चिंतित आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन समय-समय पर बैंकों में एनपीए की कमी लाने के लिए उपायों को लागू करते रहे हैं और बैंकों के मर्जर पर जोर देते रहे हैं।

साथ ही डूब रही रकम को वापस लाने के लिए भी वह बैंक प्रोमोटर्स को सुझाव देते रहते हैं ताकि वह रकम आसानी से एनपीए घोषित करने के बजाए लोन लेने वालों से ही उसे वापस लेने की कोशिश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed