{"_id":"60daf3b8c2a6b1602637a21b","slug":"syndicate-bank-ifsc-codes-and-check-book-will-become-invalid-from-next-month-informed-by-canara-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान: आज से बदला इस बैंक का IFSC कोड, बेकार हुईं चेकबुक, फटाफट करें बैंक से संपर्क","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
सावधान: आज से बदला इस बैंक का IFSC कोड, बेकार हुईं चेकबुक, फटाफट करें बैंक से संपर्क
Thu, 01 Jul 2021 10:02 AM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:02 AM IST
सार
सिंडिकेट बैंक का मर्जर केनरा बैंक में हुआ है। सिंडिकेट बैंक का आईएफएससी कोड एक जुलाई 2021 से अमान्य हो गया।
विज्ञापन
syndicate bank ifsc code,cheque book
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना काल में ज्यादा से ज्यादा लोग डिजिटल बैंकिंग की सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। इस सुविधा के लिए इंडियन फाइनेंशियल सर्विस कोड (IFSC) बेहद अहम होता है। लेकिन केनरा बैंक ने ग्राहकों को सूचित किया है कि सिंडिकेट बैंक का आईएफएससी कोड एक जुलाई 2021 यानी आज से अमान्य हो गया है। इसलिए अगर आपका खाता भी सिंडिकेट बैंक में है, तो ये खबर आपके लिए बेहद अहम है।
विज्ञापन
आज से काम नहीं करेंगी पुरानी चेकबुक
दरअसल सिंडिकेट बैंक का मर्जर केनरा बैंक में हुआ है, जिसके बाद भी ग्राहक पुरानी चेकबुक का ही इस्तेमाल कर रहे थे। लेकिन आप सिर्फ 30 जून तक ही इसका इस्तेमाल कर सकते थे। केनरा बैंक ने कहा था कि SYNB से स्टार्ट होने वाले सभी IFSC कोड एक जुलाई से काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन
क्यों बदल रहा है कोड?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2019 में 10 सरकारी बैंकों को चार बड़े बैंकों में विलय करने की घोषणा की थी। विलय अप्रैल 2020 में लागू हुआ था। विलय होने के बाद खाताधारकों के आईएफएससी कोड में बदलाव होने की वजह से यह अमान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
क्या है आईएफएससी कोड?
भारतीय वित्तीय प्रणाली कोड (IFSC) एक यूनिक 11-डिजीट अल्फान्यूमेरिक कोड होता है जिसका उपयोग एनईएफटी, आरटीजीएस और आईएमपीएस के माध्यम से किए गए डिजिटल लेनदेन के लिए किया जाता है।
इन बैंकों का भी हुआ विलय
केनरा बैंक के अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा, देना बैंक, विजया बैंक, कॉर्पोपेशन बैंक, आंध्रा बैंक, सिंडिकेट बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और इलाहाबाद बैंक के ग्राहक शामिल हैं। इन बैंकों का अन्य बैंकों में विलय कर दिया गया था। एक अप्रैल 2021 से ही बैंकों का आईएफएससी और एमआईसीआर कोड अपडेट होना शुरू हुआ है। बैंकों के लिए एनपीए बड़ी समस्या है। बैंकों के विलय से एनपीए की समस्या से निजात मिलेगी ।