फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Swiss Bank accounts royal family of Maharashtra Sangli under scanner Bhagyashree

स्विस बैंक की जांच के घेरे में महाराष्ट्र का शाही घराना, अभिनेत्री भाग्यश्री से है संबंध

Sun, 24 Nov 2019 04:40 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 24 Nov 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
Swiss Bank accounts royal family of Maharashtra Sangli under scanner Bhagyashree
स्विस बैंक

स्विस बैंक की जांच के घेरे में अब महाराष्ट्र का एक शाही घराना आ चुका है। इस संदर्भ में भारतीय जांच अधिकारी महाराष्ट्र में सांगली के पूर्व रियासतदारों के परिवार के दो लोगों की जानकारी स्विट्जरलैंड के कर विभाग से मंगवाई हैं।

विज्ञापन


भारतीय अधिकारियों ने जांच में आधिकारिक सहयोग के लिए स्विट्जरलैंड सरकार से अनुरोध किया है। स्विट्जरलैंड के अधिकारियों ने पूर्व शाही घराने के विजय सिंह माधवराव पटवर्धन और उनकी पत्नी रोहिणी विजय सिंह पटवर्धन से कहा है कि अगर उन्हें अपने खातों से संबंधित सूचना भारत को दिए जाने को लेकर कोई आपत्ति है, तो वे उसे बाकाया दर्ज कराएं।
विज्ञापन


स्विट्जरलैंड के अधिकारी सार्वजनिक नोटिस जारी कर सांगली के विजय सिंह माधवराव पटवर्धन और उनकी पत्नी रोहिणी विजय सिंह पटवर्धन से इस मामले को देखने के लिए अपना प्रतिनिधि नियुक्त करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पटवर्धन दंपति की पुत्री हैं भाग्यश्री 

पटवर्धन दंपति की पुत्री भाग्यश्री ने सलमान खान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। भाग्यश्री फिल्म से रातों रात सुपरस्टार बन गई थीं। उनकी पहली फिल्म 'मैंने प्यार किया' थी।


बता दें कि इन तरह के मामलों में विदेशी सरकारों को सूचनाएं देने से पहले खाताधारकों को अपना पक्ष रखने का अवसर देती है। इसके लिए वह राजपत्र में सार्वजनिक नोटिस जारी करती है।

हालिया संघीय राजपत्र में प्रकाशित दो अलग अधिसूचनाओं में पटवर्धन दंपत्ति को 10 दिनों के भीतर अपना पक्ष रखने वाले व्यक्ति को नामित करने को कहा है। मालूम हो कि इन अधिसूचनाओं में दंपत्ति के नाम और उनकी जन्मतिथियां छोड़ कोई अन्य जानकारी नहीं दी गई है।

पटवर्धन दंपति से नहीं मिला कोई जवाब

इस मामले पर पटवर्धन परिवार से बार-बार संपर्क किया गया लेकिन इसके बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। इतना ही नहीं, इस संदर्भ में एक कंपनी को आधिकारिक ईमेल भी भेजा गया है। पटवर्धन दंपति इस कंपनी के निदेशक हैं। हालांकि ईमेल पर भेजे गए सवालों का भी कोई जवाब नहीं मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed