{"_id":"5f9a5d5392cbc5686303b4bc","slug":"state-bank-of-india-signs-1-arab-dollar-agreement-with-japan-bank-for-international-cooperation","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के सबसे बड़े बैंक ने इस जापानी बैंक के साथ किया करार, एक अरब डॉलर के ऋण के लिए समझौता","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
देश के सबसे बड़े बैंक ने इस जापानी बैंक के साथ किया करार, एक अरब डॉलर के ऋण के लिए समझौता
Thu, 29 Oct 2020 11:42 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
SBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल को-ऑपरेशन (जेबीआईसी) के साथ एक अरब डॉलर (7,403 करोड़ रुपये) के ऋण का करार किया है। एक बयान में कहा गया है कि इस एक अरब डॉलर की राशि में से 60 करोड़ डॉलर जेबीआईसी उपलब्ध कराएगा। शेष 40 करोड़ डॉलर अन्य भागीदार बैंक, यानी एसएमबीसी, एमयूएफजी बैंक, मिजुओ बैंक और शिजुओका बैंक तथा योकाहामा बैंक द्वारा दी जाएगी।
विज्ञापन
इसके लिए इस्तेमाल होगी राशि
इस संदर्भ में एसबीआई ने कहा कि जेबीआईसी भागीदार बैंक के सह-वित्तपोषण के हिस्से के लिए गारंटी देगा। बयान में कहा गया है कि इस ऋण के जरिए भारत में जापान की वाहन कंपनियों को समूचे कारोबारी परिचालन के लिए वित्त का सुगम प्रवाह सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
दोनों के लिए ऐतिहासिक अवसर
एबसीआई के उप प्रबंध निदेशक (अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग समूह) सी वेंकट नागेश्वर ने कहा कि, 'यह एबसीआई और जेबीआईसी दोनों के लिए ऐतिहासिक अवसर है। हमारे बीच पहली बार ऐसा करार हुआ है। इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को आत्मनिर्भर बनाने के दृष्टिकोण को हासिल करने में मदद मिलेगी।'
विज्ञापन
इतना है बाजार पूंजीकरण
मालूम हो कि आज एसबीआई का शेयर 189.35 के स्तर पर खुला था, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 190.45 के स्तर पर बंद हुआ था। इसमें गिरावट देखी जा रही है। मौजूदा समय में बैंक का बाजार पूंजीकरण 1.69 लाख करोड़ रुपये है।
देश का सबसे बड़ा बैंक है SBI
एसबीआई 30 से ज्यादा देशों में मौजूद है। एसबीआई के 6.6 करोड़ से ज्यादा ग्राहक मोबाइल बैंकिंग और एटीएम की सुविधा का इस्तेमाल करते हैं। एसबीआई देश में असेट्स, डिपॉजिट, शाखाओं, ग्राहकों और कर्मचारियों के लिहाज से सबसे बड़ा बैंक है। इसके साथ ही यह देश में सबसे ज्यादा उधार देने वाला बैंक भी है। 30 जून 2020 तक बैंक के पास कुल 34 लाख करोड़ रुपये की डिपॉजिट थी। एसबीआई की देशभर में 22,000 से ज्यादा ब्रांच हैं।
SBI का होम लोन में लगभग 34 फीसदी मार्केट शेयर और ऑटो लोन सेगमेंट में लगभग 33 फीसदी हिस्सा है। बैंक के पास भारत में 22,100 से अधिक शाखाओं का सबसे बड़ा नेटवर्क है, 58,500 से अधिक के ATM/CDM नेटवर्क और 62,200 से अधिक के कुल BC आउटलेट हैं। इंटरनेट बैंकिंग सुविधाओं का उपयोग करने वाले ग्राहकों की संख्या लगभग 760 लाख है और मोबाइल बैंकिंग सेवाओं का लाभ 170 लाख से अधिक ग्राहक उठाते हैं।
SBI के YONO प्लेटफॉर्म को 580 लाख से ज्यादा ग्राहकों ने डाउनलोड किया है। YONO के 260 लाख पंजीकृत उपयोगकर्ता हैं। यह प्रतिदिन 55 लाख लॉगिन के साथ-साथ 4000 से अधिक पर्सनल लोन, 16,000 YONO कृषि एग्री गोल्ड लोन का वितरण करता है। बैंक ने हाल ही में यूके और मॉरीशस में YONO ग्लोबल एप लॉन्च की थी और 2020 के अंत तक नौ और देशों को कवर करने की योजना बना रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर, SBI के दुनिया भर में सभी बैंकों के मुकाबले फेसबुक और ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं।