खुशखबर: SBI ने की MCLR में कटौती, लोन होगा सस्ता
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ( SBI ) ने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसबीआई ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड ब्याज दरों (एमसीएलआर) में कटौती की है। कटौती के बाद एक साल का एमसीएलआर 7.85 फीसदी से घटकर 7.75 फीसदी पर आ गया है। इसमें 10 बीपीएस की कमी आई है। नई दरें 10 मार्च 2020 से लागू हो गई हैं।
ग्राहकों को होगा फायदा
मालूम हो कि मजूदा वित्त वर्ष में एसबीआई ने लगातार 10वीं बार एमसीएलआर में कटौती की है। इससे ग्राहकों को काफी फायदा होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी होम लोन की ईएमआई में कमी आएगी। हालांकि अगर आपका होम लोन एसबीआई की एमसीएलआर दर से जुड़ा है, तो नई कटौती आपकी ईएमआई को तुरंत नीचे नहीं ला सकती है, क्योंकि एमसीएलआर आधारित कर्ज में आमतौर पर एक साल का रीसेट क्लॉज होता है। बता दें कि एमसीएलआर दरें बैंक की अपनी लागत पर आधारित होती है।
यह भी पढ़ें: झटका: SBI ने एक ही महीने में दूसरी बार घटाई FD पर ब्याज दर
इतना हुआ नया रेट
एक दिन और एक माह के एमसीएलआर में 15 आधार अंकों की कमी की गई है। यह 7.45 फीसदी पर आ गया है। वहीं तीन माह का एमसीएलआर 7.65 फीसदी से घटकर 7.50 फीसदी पर आ गया है। यानी इसमें 15 आधार अंकों की कमी आई है। दो साल और तीन साल का एमसीएलआर 10 अंक कम हुआ है, जिसके बाद यह क्रमश: 7.95 और 8.05 फीसदी हो गया है।
यह भी पढ़ें: तेल की कीमतों में भारी गिरावट, दिल्ली में पेट्रोल 2.69 और डीजल 2.33 रुपये हुआ सस्ता
एफडी रेट पर भी किया बदलाव
एमसीएलआर के अतिरिक्त आज एसबीआई ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाले ब्याज में कमी कर दी है। फिक्स्ड डिपॉजिट (दो करोड़ रुपये से कम) पर एसबीआई ने घोषणा की है। नई दरें 10 मार्च 2020 से लागू होंगी। सात से 45 दिन की एफडी पर आम नागरिकों चार फीसदी ब्याज मिलेगा, 46 से 179 दिन पर पांच फीसदी, 180 से 210 दिन और 211 से एक साल की एफडी पर 5.50 फीसदी। वहीं एक साल से दो साल, दो साल से तीन साल, तीन साल से पांच साल और पांच साल से 10 साल की एफडी पर 5.90 फीसदी ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह दर 0.50 फीसदी अधिक है।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने भी की कटौती
इससे पहले सोमवार को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने भी एमसीएलआर में कटौती का एलान किया था। इसमें 10 आधार अंकों की कमी की गई थी और बैंक के अनुसार, नई दरें 11 मार्च यानी आज से लागू होंगी। एक साल का एमसीएलआर 8.10 फीसदी से घटकर आठ फीसदी हो गया है। वहीं एक माह का एमसीएलआर 7.60 फीसदी हो गया है।