फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   State Bank Of India asked customers to update PAN number for smooth international transactions

जल्द बैंक में अपडेट कराएं अपना PAN नंबर, वरना नहीं उठा पाएंगे इस सुविधा का लाभ: SBI

Thu, 21 Jan 2021 02:00 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 21 Jan 2021 02:00 PM IST
विज्ञापन
State Bank Of India asked customers to update PAN number for smooth international transactions
SBI खाताधारक जल्द अपडेट कराएं अपना PAN नंबर - फोटो : twitter: @TheOfficialSBI

अगर आप भी भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के खाताधारक हैं, तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। एसबीआई ने डेबिट कार्ड के जरिए बिना रुकावट के अंतरराष्ट्रीय लेनदेन का लाभ लेने के लिए खाताधारकों को जरूरी निर्देश दिया है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने खाताधारकों को कहा है कि वे अपना पैन नंबर अपडेट कर लें। 

विज्ञापन


बैंक ने कहा है कि ग्राहक डेबिट कार्ड के जरिए बिना रुकावट के अंतरराष्ट्रीय लेनदेन जारी रखने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से इसे अपडेट कर सकते हैं। पिछले साल ही अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के नियमों को लेकर सरकार ने कुछ बदलाव किए थे।
विज्ञापन


बैंक ने ट्वीट कर दी जानकारी
इस संदर्भ में बैंक ने ट्वीट कर कहा कि, 'अंतरराष्ट्रीय लेनदेन में परेशानी हो रही है? एसबीआई डेबिट कार्ड के जरिए बिना रुकावट विदेशी लेनदेन का आनंद लेने के लिए बैंक के रिकॉर्ड में अपनी पैन डिटेल को अपडेट करें।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन ऐसे कर सकते हैं अपडेट

  • अगर आप ऑनलाइन पैन नंबर अपडेट करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग में लॉगइन करना होगा।
  • इसके बाद ई-सर्विस टैब पर जाकर आप पैन रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करें।
  • यहां अपना प्रोफाइल पासवर्ड डालकर इसे सबमिट करें। 
  • जिन खातों में आपका पैन कार्ड रजिस्टर्ड नहीं होगा, उसके सामने क्लिक हेयर टू रजिस्टल लिखा होगा।
  • इसे क्लिक करने के बाद अगला पेज खुलेगा, जहां आपको पैन कार्ड का नंबर डालना होगा। 
  • अब सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद स्क्रीन पर आपका नाम, सीआईएफ और पैन नंबर आ जाएगा। 
  • इसे कंफर्म करें। कंफर्म पर क्लिक करते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक सिक्योरिटी पासवर्ड आएगा, जिसे डालकर दोबारा कंफर्म करें।
  • आपके द्वारा की गई रिक्वेस्ट को बैंक सात दिनों में प्रोसेस कर देगा।

ऑफलाइन पन नंबर रजिस्टर करने का तरीका
ऑफलाइन पैन रजिस्टर करने के लिए आपको बैंक की ब्रांच में जाकर इसके लिए आवेदन करना होगा। यहां ग्राहकों को इसके लिए एक फॉर्म भरकर उसके साथ पैन कार्ड की फोटो कॉपी सबमिट करनी होगी। ध्यान रहे कि जब आप बैंक जाएं, तो ओरिजिनल पैन कार्ड भी साथ ले जाएं, क्योंकि हो सकता है कि आपको इसे बैंक में दिखाना पड़े है। ये प्रक्रिया पूरी होने के बाद बैंक आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक एसएमएस भेजेगा। इसमें पैन लिंक करने की आपकी रिक्वेस्ट सबमिट होने के बारे में बताया गया होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed