फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Small industries benefit most in EMI

छोटे उद्योगों ने सबसे ज्यादा उठाया ईएमआई में सहूलियत का फायदा

Fri, 26 Jun 2020 06:12 AM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 26 Jun 2020 06:12 AM IST
विज्ञापन
Small industries benefit most in EMI
फाइल फोटो - फोटो : PTI

केनरा बैंक का कहना है कि सरकार की ओर से ईएमआई भुगतान में दी गई सहूलियत (मोरेटोरियम) का लाभ सबसे ज्यादा छोटे उद्योगों और कॉरपोरेट्स ने उठाया है। बैंक के सीईओ एलवी प्रभाकर ने कहा, 38% छोटे उद्योगों ने मोरेटोरियम का विकल्प चुना है। वहीं, बैंक के 34% कॉरपोरेट ग्राहकों ने इस सुविधा का लाभ उठाया है।

विज्ञापन


प्रभाकर ने कहा, बैंक की ओर से बांटे गए कुल कर्ज में मोरेटोरियम का हिस्सा 17% है। इनमें बैंक के 5% खुदरा ग्राहकों ने वित्तीय जरूरतों को देखते हुए इस सुविधा का चुनाव किया है, जबकि 3% गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों ने इसका लाभ उठाया है। उन्होंने कहा, यह संख्या 31 मार्च तक की है। 30 जून के बाद इन पर फिर से विचार होगा, इसलिए जुलाई के पहले सप्ताह में अधिक स्पष्ट आंकड़े सामने आएंगे।
विज्ञापन


यूके बैंक के 25-30% ग्राहकों ने चुना मोरेटोरियम

यूके बैंक ने बृहस्पतिवार को बताया कि उसके 25-30% ग्राहकों ने मोरेटोरियम सुविधा का चयन किया है। बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, अधिकांश ग्राहकों ने मासिक भुगतान करना जारी रखा है। यह उनकी वित्तीय गुणवत्ता को दर्शाता है, जिन्होंने बैंक से कर्ज लिया है। उधर, यूके बैंक ने एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस से करार किया है। इसके तहत वह एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसी भी बेचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed