फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   farmers to get loan upto 1.6 lakh rupees without any collatrel

किसानों को आरबीआई ने दिया बड़ा तोहफा, बिना गिरवी रखे मिलेगा 1.6 लाख का कर्ज

Thu, 07 Feb 2019 12:52 PM IST
अभिषेक त्यागी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक त्यागी Updated Thu, 07 Feb 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
farmers to get loan upto 1.6 lakh rupees without any collatrel
किसान

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने किसानों को बड़ा तोहफा देते कहा है कि अब यह लोग बैंकों से 1.6 लाख रुपये तक का लोन बिना कुछ गिरवी रखे ले सकेंगे। रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास ने इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि केंद्रीय बैंक ने इस बात का फैसला लेते हुए छोटे किसानों को राहत दी है। 

विज्ञापन


कृषि कार्य के लिए मिलेगा लोन

किसानों को यह लोन बैंकों से केवल कृषि से संबंधित कार्यों के लिए मिलेगा। पहले इस तरह के लोन की सीमा 1 लाख रुपये थी, जिसे आरबीआई ने बढ़ाकर 1.60 लाख रुपये कर दिया है। 
विज्ञापन

 

कम आय वालों को मिलेगी पेंशन

इस साल के अंतरिम बजट में केंद्र सरकार ने15 हजार रुपये से कम मासिक आय वाले लोगों को सरकार ने 3 हजार रुपये मासिक पेंशन देने का एलान किया है।  ऐसे लोगों को 100 रुपये प्रति महीने का योगदान करना होगा। इतना ही योगदान सरकार करेगी। 10 करोड़ कर्मचारियों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।

किसानों को मिलेंगे 6 हजार रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत तीन किश्तों में हर साल किसानों के खातों में सीधे 6,000 रुपये हस्तांतरित किए जाएंगे। इसके तहत दो हज़ार रुपये प्रति फसल, तीन फ़सलों के लिए दिए जाऐंगे। चूंकि यह फैसला दिसंबर से लागू होगा इसलिए लग रहा है कि पहली किस्त के दो हजार रुपये तो हर किसान के खाते में चुनाव होने से पहले पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed