फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   several banks reduced loan interest rates before festivals

लोन लेने का सबसे बढ़िया मौका: त्योहारों से पहले इन बैंकों ने कम की ब्याज दर, शून्य हुई प्रोसेसिंग फीस 

Tue, 10 Nov 2020 01:43 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 10 Nov 2020 01:43 PM IST
विज्ञापन
several banks reduced loan interest rates before festivals
लोन - फोटो : pixabay

दिवाली और धनतेरस से पहले भारतीय बैंकों ने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। यदि आप त्योहारी सीजन में घर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये शानदार मौका है। ऐसा इसलिए क्योंकि HDFC सहित कई बैंक किफायती दर पर होम लोन की पेशकश कर रहे हैं। आइए जानते हैं किस बैंक ने ग्राहकों के लिए लोन कितना सस्ता किया है। 

विज्ञापन

एचडीएफसी 
ऋण देने वाली कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड ने अपनी खुदरा मुख्य ऋण ब्याज दर में सोमवार को 0.10 फीसदी कटौती की। एचडीएफसी ने एक विज्ञप्ति में कहा, 'एचडीएफसी ने आवास ऋण पर खुदरा मुख्य ऋण ब्याज दर 0.10 फीसदी की कटौती की। नई दरें 10 नवंबर 2020 से लागू होंगी। इसी दर पर कंपनी के आवास ऋण की समायोजित दरें तय होती हैं।' ब्याज दर में इस बदलाव का फायदा सभी मौजूदा ग्राहकों को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए होम लोन सस्ता कर दिया है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने कहा कि 30 लाख रुपये से अधिक के आवास ऋण पर ब्याज दर में 0.10 फीसदी की कटौती की गई है। महिला आवेदकों को इस तरह के कर्ज पर ब्याज दर में 0.05 फीसदी की अतिरिक्त छूट मिलेगी। इस तरह महिला आवेदकों को ब्याज कुल 0.15 फीसदी सस्ता पड़ेगा। 

शून्य हुई प्रोसेसिंग फीस 
इसके साथ ही बैंक ने कहा कि उसने 31 दिसंबर 2020 तक आवास ऋण के लिए प्रोसेसिंग फीस भी शून्य कर दिया है। बैंक ने आवास ऋण टेकओवर करने की स्थिति में 10 हजार रुपये तक की छूट की भी पेशकश की है। बैंक ने कहा कि ये छूट एक नवंबर 2020 से लागू हो गई है। इनके अलावा वाहन व शिक्षा ऋण के लिए भी बैंक ने प्रोसेसिंग फीस हटा दी है।

विज्ञापन

बैंक ऑफ बड़ौदा
बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी दिया तोहफा इससे पहल शनिवार को बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने रेपो रेट से जुड़े लोन इंट्रेस्ट रेट को सात फीसदी से घटाकर 6.85 फीसदी कर दिया था। बैंक की नई दर एक नवंबर 2020 से लागू हो गई हैं।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने रेपो दर से जुड़ी कर्ज की ब्याज दर (आरएलएलआर) 0.15 फीसदी कम कर दी। यह अब 6.90 फीसदी रह गई है। बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि उसके खुदरा और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (एमएसएमई) ऋण आरएलएलआर से जुड़े हैं। नई दरें सात नवंबर से प्रभावी हो गईं हैं। बैंक के कार्यकारी निदेशक हेमंत टमटा ने कहा, 'आरएलएलआर में कटौती हमारे आवास ऋण, कार ऋण, स्वर्ण ऋण, शिक्षा ऋण और व्यक्तिगत ऋण के साथ-साथ एमएसएमई ऋण को और अधिक आकर्षक एवं सस्ता बनाती है।' इससे पहले त्यौहारी मौसम के चलते बैंक ने आवास, कार और स्वर्ण ऋण पर प्रक्रिया शुल्क में छूट दी थी। इससे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा भी एक नवंबर से अपने आरएलएलआर में 0.15 फीसदी की कटौती कर 6.85 फीसदी कर चुका है।

केनरा बैंक
सरकारी क्षेत्र के केनरा बैंक (Canara bank) ने एमसीएलआर में 0.05 से 0.15 फीसदी तक की कटौती की थी। बदली हुई नई दरें सात नवंबर से लागू हो चुकी हैं। बैंक की ओर से एक साल के लोन पर एमसीएलआर में 0.05 फीसदी की कटौती की गई है। अब नई दरें 7.40 फीसदी से घटकर 7.35 फीसदी पर आ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed