फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Sensex 276 points up after rising interest rates in RBI monetary policy

RBI की मौद्रिक नीति में ब्याज दर बढ़ने पर भी सेंसेक्स 276 अंक उछला

Wed, 06 Jun 2018 05:46 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Wed, 06 Jun 2018 05:46 PM IST
विज्ञापन
Sensex 276 points up after rising interest rates in RBI monetary policy

महंगाई बढ़ने की आशंका को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा मुख्य ब्याज दर में 0.25 फीसदी बढ़ोतरी किए जाने के बावजूद बुधवार को बीएसई का सेंसेक्स करीब 276 अंकों की उछाल के साथ 35,000 की संवेदी सीमा के ऊपर पहुंच गया। सेंसेक्स सुबह मजबूती के साथ खुला, लेकिन आरबीआई की मौद्रिक नीति की घोषणा के बाद इसमें थोड़ी गिरावट देखी गई, हालांकि जल्द ही इसमें वापस उछाल आया और इसने दिनभर के कारोबार के ऊपरी स्तर 35,230.54 को छू लिया।

विज्ञापन


भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, सन फार्मा और एसबीआई के शेयर सेंसेक्स सर्वाधिक मजबूत हुए

सेंसेक्स 275.67 अंकों की तेजी के साथ 35,178.88 पर बंद हुआ। इससे पहले के तीन सत्रों में सेंसेक्स में 419.17 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी। एनएसई का निफ्टी भी 91.50 अंकों की तेजी के साथ 10,684.65 पर बंद हुआ। इस बीच बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 474.33 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध लिवाली की थी, जबकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने 157.51 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की थी।
विज्ञापन


सेंसेक्स के 30 शेयरों के समूह में भारती एयरटेल (4.55 फीसदी), टाटा मोटर्स (3.56 फीसदी), सन फार्मा (3.21 फीसदी), एसबीआई (2.43 फीसदी) और कोल इंडिया (1.98 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई, जबकि ओएनजीसी (0.47 फीसदी), एशियन पेंट्स (0.16 फीसदी), एचडीएफसी बैंक (0.07 फीसदी) और आईसीआईसीआई बैंक (0.04 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed