फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   sending money will become as easy as calling or sending an email

कॉल या ईमेल करने जितना आसान होगा रकम भेजना

Tue, 12 Apr 2016 03:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 12 Apr 2016 03:43 PM IST
विज्ञापन
sending money will become as easy as calling or sending an email
कॉल या मैसेज करने जितना आसान हो जाएगा पैसे भेजना

पैसे का हस्तांतरण अब किसी मोबाइल फोन से कॉल करना या कोई ईमेल भेजने जितना आसान हो गया है। इसके लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ  इंडिया (एनपीसीआई) ने यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) सिस्टम की शुरुआत की है।  

विज्ञापन


एनपीसीआई की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन और इन्फोसिस के सह संस्थापक नंदन नीलेकणी ने सेामवार को मुंबई में यूपीआई के एक कार्यक्रम के दौरान इसे लॉन्च किया। इससे पहले चरण में सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों को जोड़ा जाएगा। इसके बाद धीरे-धीरे अन्य बैंक इससे जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन


यूपीआई के तहत कोई व्यक्ति अपने बैंक खाते से पैसे का हस्तांतरण या ऑनलाइन भुगतान उतनी ही सहजता से कर सकेगा, जितना कि मोबाइल मैसेज भेजना। यूपीआई विभिन्न बैंकों में सिंगल आईडेंटिफिकेशन और एक पासवर्ड के साथ तत्काल फंड ट्रांसफर की सुविधा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें उपयोगकर्ता का खाता एक सिंगल मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए एक से ज्यादा बैंक खातों से लिंक हो सकेंगे। इस इंटरफेस के जरिए पैसा लिया और दिया जा सकेगा। यह ऑनलाइन पेमेंट को बेहद आसान बना देगा, क्योंकि इसमें डिजिटल वॉलेट, क्रेडिट या डेबिट कार्ड की आवश्यकता भी नहीं होगी।


पेमेंट काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और इट्ज कैश के प्रबंध निदेशक नवीन सूर्या ने यूपीआई की लॉन्चिंग पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि इससे वह काफी उत्साहित हैं। अब उनके सभी नॉन बैंक सदस्य इस बारे में रिजर्व बैंक और एनपीसीआई के दिशा-निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed