{"_id":"5b7e78ba42c79246475f6b32","slug":"sbi-to-start-biometric-authentication-for-all-mobile-app-users-for-each-transaction","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई खाताधारकों के लिए मोबाइल ट्रांजेक्शन करना होगा सुरक्षित, हर बार देनी होगी बॉयोमेट्रिक जानकारी","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
एसबीआई खाताधारकों के लिए मोबाइल ट्रांजेक्शन करना होगा सुरक्षित, हर बार देनी होगी बॉयोमेट्रिक जानकारी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 23 Aug 2018 02:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक हैं और मोबाइल के जरिए ट्रांजेक्शन करते हैं तो फिर यह खबर आपके लिए है। अब बैंक के सभी मोबाइल एप से ट्रांजेक्शन करना और सुरक्षित हो जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि जब भी एसबीआई के एप से ट्रांजेक्शन करेंगे तो हर बार आपको अपनी बॉयोमेट्रिक जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
यह होती है बॉयोमेट्रिक जानकारी
बॉयोमेट्रिक जानकारी तीन तरीके से जुटाई जाती है। पहला, अंगुलियों अथवा अंगूठे के निशान से। दूसरा चेहरे के मिलान से और तीसरा आवाज के जरिए। बैंक ने कहा है कि वो ऐसा सिस्टम अपने चल रहे सभी मोबाइल एप्स पर लागू करने जा रही है।
विज्ञापन
मोबाइल वॉलेट, यूपीआई भी आएगा दायरे में
बैंक का यह कदम उसके मोबाइल वॉलेट एसबीआई बड्डी और यूपीआई से होने वाले पेमेंट पर भी लागू होगा। इसके लिए बैंक सभी ग्राहकों को जल्दी ही सूचित करेगी।
ग्राहकों को ऐसे करना होगा रजिस्ट्रेशन
एसबीआई के ग्राहकों को इसके लिए अपने स्मार्टफोन के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। उन्हें मोबाइल एप के जरिए ही इस तरह की सुविधा दी जाएगी, जिससे उन्हें बॉयोमेट्रिक डिटेल्स दर्ज करने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
अब रहेगा एक ही एप
इसके साथ ही बैंक ने फैसला किया है कि वो अपने चल रहे सभी एप्स को बंद करके केवल एक ही एप योनो को जारी रखेगी। आगे चलकर सभी ग्राहकों को केवल योनो एप पर ही सभी तरह की सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उन्हें अलग-अलग एप डाउनलोड नहीं करना पड़ेगा।
83 लाख के पार हुए यूजर्स
योनो एप को फिलहाल 83 लाख से अधिक लोग अपने मोबाइल में डाउनलोड कर चुके हैं। अभी रोजाना 2.5 लाख ग्राहक इस एप का इस्तेमाल कर रहे हैं। बैंक इसके अलावा अपने प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन की संख्या भी बढ़ा रहा है, क्योंकि इससे होने वाले ट्रांजेक्शन भी काफी बढ़ चुके हैं।