SBI देने जा रहा है बड़ी सौगात, 10 हजार लोगों को मिलेगी नौकरी, जूनियर लेवल पर होगी भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकिंग सेक्टर में काम करने के इच्छुक लोगों के लिए एक खुशखबरी। देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई जल्द ही 10 हजार लोगों को नौकरी पर रखने जा रहा है। इसके लिए बैंक जूनियर लेवल पर लोगों को अपने यहां रखेगा। 2013 के बाद से बैंक की अब तक की यह सबसे बड़ी भर्ती होगी।
इन डिपार्टमेंट्स के लिए होगी भर्ती
स्टेट बैंक ग्राहक सेवा और सेल्स डिपार्टमेंट के लिए यह भर्ती आयोजित करेगा। यह भर्ती तब आयोजित हो रही है जब बैंक से इस वित्त वर्ष में करीब इतने ही लोगों को नौकरी से निकाला गया अथवा कर्मियों ने एसोसिएट बैंकों के मर्जर के बाद वीआरएस ले लिया था।
भर्ती के लिए निकाला विज्ञापन
बैंक ने भर्ती के लिए विज्ञापन को भी जारी कर दिया है। 9 हजार से अधिक लोगों को क्लर्क की पोस्ट को रखा जाएगा। इसमें से 1100 वैकेंसी रिजर्व कैटेगिरी के लिए रखी गई है। बैंक अपने एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ की जगह अब ऐसे लोगों को रखेगा, जिनका कस्टमर से संवाद होता है। इन लोगों को देश भर में मौजूद एसबीआई की ब्रांचों में तैनात किया जाएगा।
डिजिटल बैंकिंग पर दे रहा है जोर
बैंक अब डिजिटल बैंकिंग पर जोर दे रहा है। इसके चलते बैंक की ब्रांच में भी सेल्स और ग्राहकों की समस्याओं को दूर करने वाले लोगों की ज्यादा आवश्यकता पड़ने लगी है।
सबसे ज्यादा नौकरी यूपी में
इससे पहले सितंबर 2017 में एसबीआई ने 10548 कर्मियों को बाहर कर दिया था। 2017 की शुरुआत में एसबीआई में 269219 लोग कार्यरत थे, जो कि घटकर 279803 रह गए थे। एसबीआई ने कहा है कि अभी और लोगों को नौकरी से बाहर किया जाएगा क्योंकि रिस्ट्रक्चर का प्रोसेस पूरा नहीं हुआ है। बैंक सबसे ज्यादा लोग यूपी में रखेगा। इसके बाद महाराष्ट्र का नंबर आता है।