फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   SBI starts SBI Exclusif foe HNI category

धनाढ्य वर्ग के लिए स्टेट बैंक ने शुरू किया 'एसबीआई एक्सक्लूसिफ'

Sat, 30 Jul 2016 02:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 30 Jul 2016 02:21 PM IST
विज्ञापन
SBI starts SBI Exclusif foe HNI category
एसबीआई एक्सक्लूसिफ

भारतीय स्टेट बैंक ने धनाढ्य वर्ग को लक्ष्य कर एक नई सेवा, एसबीआई एक्सक्लूसिफ शुरू की है। इसके तहत ग्राहकों को संपत्ति प्रबंध और निवेश की सभी सेवाएं मिलेंगी। फिलहाल इस सेवा के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है, लेकिन बाद में इस पर शुल्क लगाया जा सकता है।

विज्ञापन


स्टेट बैंक की अध्यक्ष, अरुंधति भट्टाचार्य ने इस सेवा की शुरुआत करते हुए बताया कि इसके तहत ग्राहकों को संपत्ति प्रबंध, बीमा, इक्विटी या सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश, म्यूचुअल फंड में निवेश आदि से संबंधित सलाह दी जाएगी। जो ग्राहक चाहेंगे कि बैंक उनकी तरफ से निवेश कर दे, तो बैंक ऐसा भी करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस सेवा के लिए इस क्षेत्र के विशेषज्ञ लोगों की अलग टीम बनायी गई है। फिलहाल इसके लिए देश भर में 37 केंद्र खोले गए हैं। इन्हीं केन्द्रों के जरिये देश भर की शाखाओं के ग्राहकों को इस सेवा का लाभ मिलेगा। उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में यह सेवा देने वाला स्टेट बैंक पहला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे नाम पर अटकलबाजी: अरुंधति

SBI starts SBI Exclusif foe HNI category
स्टेट बैंक की अध्यक्ष अरुंधति भट्टाचार्य

एसबीआई प्रमुख अरुंधति भट्टाचार्य ने कहा कि यह मीडिया की अटकलबाजी है कि आरबीआई गवर्नर पद के लिए उनके नाम पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं कुछ नहीं बोल रही हूं।

आपलोग अटकलें लगा रहे हैं। वर्तमान गवर्नर रघुराम राजन का कार्यकाल चार सितंबर को समाप्त होने जा रहा है। राजन ने कहा है कि वह दूसरी पारी नहीं चाहते हैं।

कथित तौर पर अगले गवर्नर के लिए अरुंधति के साथ-साथ आर्थिक सचिव शक्तिकांत दास, मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रह्मण्यम और आरबीआई के मौजूदा डिप्टी गवर्नर उर्जित पटेल के नाम पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed