फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   SBI requested customers to be alert on Social Media and not fall for any misleading and fake messages

SBI ने दी चेतावनी, भूल कर भी ना करें ये गलती, वरना होगा भारी नुकसान

Tue, 08 Dec 2020 02:49 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 08 Dec 2020 02:49 PM IST
विज्ञापन
SBI requested customers to be alert on Social Media and not   fall for any misleading and fake messages
SBI ALERT - फोटो : Amar Ujala

भारत सरकार देश में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा दे रही है। साल 2021 तक देश में डिजिटल लेनदेन चार गुना तक बढ़ने की उम्मीद है। सुरक्षित बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करने के लिए भारतीय बैंकों ने कई कदम उठाए हैं। बैंक समय-समय पर फ्रॉड पर लगाम लगाने के लिए दिशानिर्देश जारी करते रहते हैं। लेकिन तब भी जालसाज बैंक खातों से पैसों की निकासी कर ही लेते हैं। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने करीब 40 करोड़ ग्राहकों को चेतावनी जारी करते हुए सतर्क किया है।

विज्ञापन

एसबीआई ने ट्वीट जारी कर अपने करोड़ों ग्राहकों से अलर्ट रहने की अपील की है। बैंक ने बताया कि आजकल बैंक के ग्राहक जानकारी के लिए गूगल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार गूगल पर भी सर्च करने पर ग्राहकों को सही जानकारी नहीं मिल पाती है। ऐसे में ग्राहकों को बैंक से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के लिए बेवसाइट का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

SBI ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडिल पर ट्वीट करके बताया है कि ग्राहकों को बैंक से जुड़ी किसी भी सेवा की जानकारी के लिए सिर्फ हेल्पलाइन नंबर या फिर बेवसाइट का ही इस्तेमाल करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है बैंक की आधिकारिक वेबसाइट
गूगल पर सर्च करने पर ग्राहक कई बार फर्जी वेबसाइट पर चले जाते हैं। इसलिए बैंक ने कहा है कि एसबीआई बैंक संबंधी किसी भी जानकारी या अपडेट के लिए https://bank.sbi पर ही जाएं।

इस नंबर पर करें कॉल
यदि एसबीआई के ग्राहकों को बैंक से फोन के जरिए संपर्क करना है, तो वे 1800 11 2211, 1800 425 3800 या 080 26599990 पर संपर्क कर बैंक से जुड़ी कोई भी जानकारी ले सकते हैं। ध्यान रहे कि अपने खाते से संबंधित जानकारी जैसे खाता संख्या, आइएनबी एवं एटीएम कार्ड अंजान व्यक्तियों से कदापि साझा न करें। इनका अवैध प्रयोग किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed