SBI: उठाना है बैंकिंग सुविधाओं का लाभ, तो 30 जून तक पैन को आधार से करें लिंक, ये है प्रोसेस
पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक करने की आखिरी तारीख 30 जून 2021 है। अगर इस महीने आपने लिंक नहीं किया तो अगले महीने से आपका पैन कार्ड रद्द हो जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए जरूरी नोटिस जारी किया है। बैंक ने अपने खाताधारकों को बताया कि वे जल्द से जल्द अपने पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक कर लें। इसकी आखिरी तारीख 30 जून 2021 है। यदि इस माह खाताधारकों का पैन और आधार लिंक नहीं हुआ, तो अगले महीने से उनका पैन कार्ड रद्द हो जाएगा, जिसकी वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वे कई बैंकिंग सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे।
पहले 31 मार्च थी आखिरी तारीख
इस संदर्भ में एसबीआई ने कहा कि, यदि ग्राहक बिना किसी रुकावट या असुविधा के बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठाना चाहते हैं, तो वे अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक करा लें। मालूम हो कि पहले पैन से आधार लिंक करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2021 थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर इसे बढ़ाकर 30 जून 2021 कर दिया गया है।
पता कर सकते हैं आधार-पैन कार्ड लिंक का स्टेटस
- अगर आपको चेक करना है कि आपका पैन से आाधार लिंक है या नहीं, तो सबसे पहले आधार की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं।
- यहां 'My Aadhaar' टैब पर जाकर 'Check Aadhaar/Bank Account Linking Status' पर क्लिक करें।
- अब आपको अपना 12 डिजिट का आधार नंबर डालना होगा।
- इसके बाद सिक्योरिटी कोड डालकर 'सेंड ओटीपी' के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आटीपी आएगा। इसे डालकर आप लॉगइन कर सकते हैं।
- लॉगइन करने के बाद आपको लिंकिंग का स्टेटस पता चल जाएगा।
SMS से आधार और पैन कार्ड को करें लिंक
आप एसएमएस के माध्यम से आधार और पैन कार्ड को लिंक कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले UIDPN टाइप कर स्पेस देना होगा। इसके बाद 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें, फिर स्पेस देकर 10 अंकों का पैन नंबर टाइप करें। इस जानकारी को 567678 या 56161 नंबर पर सेंड कर दें। अब इनकम टैक्स विभाग आपके दोनों नंबर को लिंक की प्रक्रिया में डाल देगा।