फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Sbi may soon give repo rate lending rate benefit to old home loan customers

SBI दे सकता है पुराने ग्राहकों को तोहफा, जल्द कम होगी होम लोन की ईएमआई

Mon, 19 Aug 2019 02:36 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 19 Aug 2019 02:36 PM IST
विज्ञापन
Sbi may soon give repo rate lending rate benefit to old home loan customers
sbi

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) अपने पुराने ग्राहकों को जल्द ही बड़ा तोहफा दे सकता है। बैंक अपने होम लोन ग्राहकों की ईएमआई को कम कर सकता है। इसके लिए बैंक एमसीएलआर वाले ग्राहकों को भी रेपो रेट लिंक्ड रेट से इनको लिंक कर सकता है। इस तरह का संकेत खुद आरबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने दिए है। 

विज्ञापन

जल्द लेंगे फैसला

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक रजनीश कुमार ने कहा है कि बैंक इस बारे में जल्द फैसला लेगा। एसबीआई में फिलहाल दो तरह के लैंडिंग रेट हैं। इनमें एक एमसीएलआर है, जो 2014 से चल रहा है। वहीं दूसरा बैंक ने हाल ही में शुरू किया है और इसको आरबीआई के रेपो रेट से लिंक किया है। हालांकि रेपो रेट लिंक्ड रेट की सुविधा फिलहाल पुराने ग्राहकों को नहीं मिलती है। 

विज्ञापन

इतनी है ब्याज दर

एसबीआई का रेपो रेट लिंक्ड लेंडिंग रेट फिलहाल 7.65 फीसदी है। इस पर 40 से 55 बीपीएस का स्प्रेड है, जिससे यह 8.05 फीसदी से लेकर के 8.20 फीसदी के बीच जाकर के पड़ता है। फिलहाल यह सुविधा केवल उन ग्राहकों को मिलती है, जिनका मासिक वेतन 50 हजार रुपये से ज्यादा का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एमसीएलआर में यह है रेट

जबकि एमसीएलआर पर आधारित लोन की मिनिमम ब्याज दर 8.35 फीसदी है। पुराने ग्राहकों को आरएलएलआर में शिफ्ट होने की सुविधा मिलने पर पुराने ग्राहकों की ब्याज दर भी 8.05 फीसदी हो जाएगी। इससे उनकी मासिक किस्त में उनके लोन के मुताबिक कमी आएगी। हालांकि एसबीआई की तरफ से यह साफ नहीं किया गया है कि सालाना 6 लाख से कम कमाने वाले को आरएलएलआर आधारित लोन का फायदा मिलेगा या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed