वरिष्ठ नागरिकों के लिए SBI ने लॉन्च की खास FD योजना, आपको होगा फायदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने आज वरिष्ठ नागरिकों के लिए 'एसबीआई वीकेयर डिपॉजिट' स्कीम की शुरुआत की है। इसके तहत वरिष्ठ नागरिकों को पांच साल या उससे ज्यादा की अवधि पर जमा करने पर 30 आधार अंकों का अतिरिक्त प्रीमियम इंट्रेस्ट मिलेगा।
स्कीम की खास बातें:
- यह स्कीम 30 सितंबर 2020 तक जारी रहेगी।
- पांच साल से कम के खुदरा टर्म डिपॉजिट पर आम नागरिकों के मुकाबले 0.50 फीसदी ज्यादा ब्याज मिलेगा।
- पांच साल से ज्यादा के खुदरा टर्म डिपॉजिट पर आम नागरिकों के मुकाबले 0.80 फीसदी ज्यादा ब्याज मिलेगा। नए प्रोडक्ट में 30 आधार अंक अतिरिक्त प्रीमियम मिल रहा है।
- हालांकि, यह प्रीमियम उस स्थिति में लागू नहीं होगा, जिसमें समय से पहले डिपॉजिट तुड़वा लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: SBI के दो बड़े फैसले: MCLR में की कटौती, FD पर घटाई ब्याज दर, आप पर पड़ेगा असर
विज्ञापन
विज्ञापन
एफडी रेट पर किया बदलाव
आज एसबीआई ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाले ब्याज में भी कमी कर दी है। फिक्स्ड डिपॉजिट (दो करोड़ रुपये से कम) पर एसबीआई ने घोषणा की है। नई दरें 12 मई 2020 से लागू होंगी। तीन साल की अवधि के खुदरा टर्म डिपॉजिट पर अब 20 आधार अंक कम ब्याज मिलेगा। दो महीनों में दूसरी बार इसमें कटौती की गई। मौजूदा समय में एसबीआई सात दिन से 10 साल तक की एफडी पर चार से 6.20 फीसदी तक ब्याज देता है।