फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   SBI: Former chairman Rajnish Kumar says crisis hit Yes Bank will see strength after two years

एसबीआई : पूर्व चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा- संकटग्रस्त यस बैंक में दो साल बाद दिखेगी मजबूती

Thu, 21 Oct 2021 04:00 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 21 Oct 2021 04:00 AM IST
सार

एसबीआई के पूर्व चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा कि यस बैंक में दो साल बाद मजबूती दिखने लगेगी। अपनी किताब द कस्टोडियन ऑफ ट्रस्ट में कुमार ने कहा कि यस बैंक जिस स्थिति में था, उसे स्थिर करने के लिए कम-से-कम तीन साल का समय देना होगा।

विज्ञापन
SBI: Former chairman Rajnish Kumar says crisis hit Yes Bank will see strength after two years
rajnish kumar

विस्तार

संकटग्रस्त यस बैंक ने पिछले साल एसबीआई की अगुवाई में निवेशकों के समूह की ओर से उसका प्रबंधन संभालने के बाद उल्लेखनीय प्रगति दिखाई है। एसबीआई के पूर्व चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा कि यस बैंक में दो साल बाद मजबूती दिखने लगेगी।

विज्ञापन


पूर्व एसबीआई चेयरमैन ने कहा, बुरे दौर से निकलकर बैंक ने दिखाई है अच्छी प्रगति
अपनी किताब द कस्टोडियन ऑफ ट्रस्ट में कुमार ने कहा कि यस बैंक जिस स्थिति (बुरे दौर) में था, उसे स्थिर करने के लिए कम-से-कम तीन साल का समय देना होगा। उसने अच्छी प्रगति की है क्योंकि पहले उसकी स्थिति बहुत बुरी थी। उन्होंने कहा कि एसबीआई यस बैंक का कर्जदाता बनना नहीं चाहता था, लेकिन परिस्थितियों ने उसे मजबूर कर दिया कि वह देश के चौथे सबसे बड़े निजी बैंक को बचा ले।
विज्ञापन


शुरुआत में मुझे भरोसा था कि छह बैंकों के विलय के बाद एसबीआई को किसी दूसरे बड़े बैंक को बचाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पूर्व चेयरमैन ने कहा कि उन पर दबाव था कि वे 13 मार्च, 2020 तक दूसरे निवेशकों को खोजें। आरबीआई ने उनसे यस बैंक की वित्तीय व्यवस्था पर किसी बुरे प्रभाव को रोकने को कहा था और 5 मार्च, 2020 को उस पर मोरेटोरियम लगा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed