{"_id":"5f102d6c8a5cdd27883a7eb3","slug":"sbi-ecowrap-report-says-retail-inflation-expected-to-remain-high-in-coming-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगामी महीनों में खुदरा महंगाई के उच्च स्तर पर रहने का अनुमान: SBI रिपोर्ट","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
आगामी महीनों में खुदरा महंगाई के उच्च स्तर पर रहने का अनुमान: SBI रिपोर्ट
Thu, 16 Jul 2020 04:05 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 16 Jul 2020 04:05 PM IST
विज्ञापन
एसबीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ( SBI ) की एक रिपोर्ट के अनुसार, मजदूरों की कमी के कारण आपूर्ति पक्ष की बाधाओं के साथ ही राजकोषीय घाटे और बाहरी कारणों के चलते देश में खुदरा महंगाई के अगले कुछ महीनों के दौरान उच्च स्तर पर बने रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
मुद्रास्फीति की गणना करते समय इसका रखें ध्यान
एसबीआई की रिपोर्ट 'इकोरैप' में सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) को सुझाव दिया गया है कि खुदरा मुद्रास्फीति की गणना करते समय उत्पादों की ऑनलाइन कीमतों को भी ध्यान में रखा जाए, क्योंकि कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बाद ज्यादातर लोग अपनी जरूरतों के लिए ऑनलाइन स्टोर पर भरोसा कर रहे हैं।
विज्ञापन
एनएसओ के अनुसार इतनी रही खुदरा मुद्रास्फीति
रिपोर्ट में कहा गया कि एमओएसपीआई ने सेवाओं सहित अप्रासंगिक वस्तुओं को शामिल करते हुए खुदरा मुद्रास्फीति को कम करके आंका, और इस तथ्य को संज्ञान में नहीं लिया कि कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन के कारण उनकी खपत बहुत कम हो गई है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़ों के अनुसार, जून में खुदरा मुद्रास्फीति 6.09 फीसदी थी।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार जून में इतनी रही मुद्रास्फीति
रिपोर्ट में कहा गया कि हमारे नए भारांश के आधार पर एसबीआई की गणना में मुद्रास्फीति के आंकड़े वास्तविक मुद्रास्फीति के मुकाबले बहुत अधिक हैं। रिपोर्ट में आगे कहा गया, 'हमारी जून 2020 की मुद्रास्फीति 6.98 फीसदी है, जो एनएसओ के आंकड़ों से 0.9 फीसदी अधिक है। यदि एनएसओ ने ऑनलाइन कीमतों को ध्यान में रखा होता, सीपीआई मुद्रास्फीति पर 0.10 से 0.15 फीसदी तक असर पड़ता।' एसबीआई के अध्ययन में कहा गया कि महामारी ने दुनिया भर में अपस्फीति की प्रवृत्ति को तेज कर दिया है।
24 घंटे में 32,695 नए मामले सामने आए
मालूम हो कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 32,695 नए मामले सामने आए हैं और 606 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 9,68,876 हो गई है। जिनमें से 3,31,146 सक्रिय मामले हैं, 6,12,815 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 24,915 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, आज पुदुचेरी में 147 और राजस्थान में 143 नए मामले दर्ज किए गए हैं।