फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Sbi Diwali offer reduced Interest rate on home loans for customers

दिवाली से पहले SBI ने दिया तोहफा, ग्राहकों को होम लोन के ब्याज में मिलेगी छूट

Wed, 21 Oct 2020 04:42 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 21 Oct 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
Sbi Diwali offer reduced Interest rate on home loans for customers
home loan - फोटो : Amar Ujala

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने ग्राहकों को होम लोन पर ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की छूट देने की घोषणा की है। सार्वजनिक क्षेत्र के एसबीआई के ग्राहकों को उनके सिबिल स्कोर के हिसाब से योनो के जरिए आवेदन करने पर 75 लाख रुपये से अधिक के होम लोन पर ब्याज में 0.25 फीसदी की छूट दी जाएगी। मालूम हो कि योनो बैंक का डिजिटल ऋण प्लेटफॉर्म है। 

विज्ञापन


त्योहारी पेशकश के तहत ग्राहकों को दिया तोहफा
एसबीआई की ओर से बुधवार को जारी बयान में कहा गया है कि अपनी त्योहारी पेशकश के तहत वह ग्राहकों को 30 लाख रुपये से अधिक के और दो करोड़ रुपये तक के होम लोन पर क्रेडिट स्कोर के आधार पर ब्याज दर में 0.20 फीसदी की छूट देगा। पहले बैंक ने 0.10 फीसदी की छूट देने की घोषणा की थी। यह योजना देशभर के लिए होगी। 
विज्ञापन


योनो से आवेदन करने पर अतिरिक्त छूट 
यह छूट आठ महानगरों में तीन करोड़ रुपये तक के होम लोन पर दी जाएगी। यदि ग्राहक योनो मंच के जरिए ऋण के लिए आवेदन करते हैं, तो 0.05 फीसदी की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। बैंक अभी 30 लाख रुपये तक का होम लोन 6.90 फीसदी की निचली ब्याज दर पर दे रहा है। 30 लाख रुपये से अधिक के होम लोन पर ब्याज दर सात फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आकर्षक पेशकश लाते रहेंगे- प्रबंध निदेशक
इस संदर्भ में एसबीआई के प्रबंध निदेशक (खुदरा एवं डिजिटल बैंकिंग) सीएस शेट्टी ने कहा कि, 'एसबीआई के सस्ते होम लोन के जरिए घर खरीदार अपने सपनों का आशियाना खरीद सकेंगे। अब देश कोविड-19 के बाद के दौर के लिए तैयारी कर रहा है। उपभोक्ता मांग अब सुधर रही है। एसबीआई में हम ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप आकर्षक पेशकश लाते रहेंगे।' 


पहले दी थी प्रोसेसिंग शुल्क में छूट
पिछले महीने बैंक ने अपने खुदरा ऋण ग्राहकों के लिए कई त्योहारी पहल की थीं। इसके तहत योनो के जरिए कार, सोने या व्यक्तिगत ऋण के लिए आवेदन करने वाले ग्राहकों को प्रोसेसिंग शुल्क से छूट दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed